पंजाब के लुधियाना में नए चुने गए सरपंचों को शपथ दिलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 8 नवंबर को लुधियाना के साइकिल वैली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के लिए करीब 40 एकड़ क्षेत्र में मंच बनाया जाएगा। ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। पहले सरकार की योजना थी कि कार्यक्रम गांव सराभा में हो, जिसके लिए तैयारियां चल रही थीं।
चार जिलों के सरपंच बाद में लेंगे शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाई जाएगी। चार जिलों (बरनाला, होशियारपुर, गुरदासपुर, श्री मुक्तसर साहिब) में उपचुनाव होने के कारण वहां के सरपंचों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। दूसरे चरण में पंचायत सदस्यों को जिलों के अनुसार शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में लगातार बैठकें भी हो रही हैं।
किस भाषा में होगी शपथ
शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचायत विभाग ने सरपंचों को लिखित रूप में फॉर्म भेज दिए हैं। सरपंचों से पूछा जा रहा है कि वे पंजाबी या किसी अन्य भाषा में शपथ लेना चाहेंगे। यदि चुने हुए सरपंच बसों से आने के लिए सहमत होते हैं, तो सरकार उनके लिए बसों की व्यवस्था करने की योजना भी बना रही है।

कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री
इस कार्यक्रम में सभी कैबिनेट मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। पिछली कांग्रेस सरकार में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे, तब पटियाला में चुने गए सरपंचों को शपथ दिलाई गई थी। इससे पहले अकाली-भाजपा सरकार के समय बठिंडा में यह आयोजन हुआ था।
- क्या नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को देने वाले हैं बड़ी जिम्मेदारी, जेडीयू अपने कार्यकर्ताओं का आज करेगी सम्मान, सीएम रहेंगे मौजूद
- इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच रेलवे का सराहनीय कदम, कई स्पेशल ट्रेनें चलायीं,कई के बढ़ाए कोच
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पुतिन के दौरे पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, दिल्ली से आज की सभी 235 फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली में शुरू हुए नर्सरी एडमिशन, दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर रूट लगने जा रहे 14 एनर्जी स्टेशन, दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सरकार को घेरा
- हनुमानगढ़ी के संत को जिंदा जलाने की कोशिश, खिड़की काटकर लगाई गई आग, महेश दास बोले- बिस्तर पर जलती आग फेंकी
- Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में संसद की तरह बनेगा सेंट्रल हॉल, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

