MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 1 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बोर्ड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया कि मध्यप्रदेश को 7 क्षेत्रों, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा में विभक्त किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
इंदौर में गहराए जल संकट पर CM मोहन यादव सख्त
इंदौर में गर्मी के मौसम में गहराए जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। इंदौर की जनता को समुचित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने दो टूक कहा है कि पानी के वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। पढ़ें पूरी खबर…
MP में आज से तबादलों का दौर शुरू
मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में आज यानी 1 जून से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मोहन यादव कैबिनेट की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी की गई नई तबादला नीति के तहत आगामी 15 जून तक विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किए जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
Datia में चुनाव की अटकलों पर विराम!
दतिया में उपचुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है! चुनाव आयोग ने राज्यसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। लेकिन इस सूची में एमपी के दतिया का नाम नहीं है, जिसके बाद चुनाव की सभी अटकलों पर फिलहाल पूरी तरह से विराम लग गया है। पढ़ें पूरी खबर…
हवाई यात्रियों के लिए बड़ा झटका
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक जरूरी और परेशान करने वाली खबर है। विमानन कंपनियों (Airline Companies) ने भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट की उड़ानों में बड़ी कटौती कर दी है। आज यानी 1 जून से भोपाल से हैदराबाद और मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट कम हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
टी राजा ने धार के भोजशाला में की आरती
तेलंगाना के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा सिंह मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक धार जिले में स्थित भोजशाला पहुंचे। धार पहुंचने पर हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों और भव्य आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टी राजा सीधे भोजशाला परिसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मां वाग्देवी (सरस्वती जी) के दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया। आरती के पश्चात उन्होंने वहां उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कई बड़े और तीखे बयान दिए। पढ़ें पूरी खबर…
ट्विशा शर्मा केस: गवाह पर आरोपी समर्थ के दोस्तों ने किया हमला
राजधानी के बहुचर्चित हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मामले के मुख्य गवाह नीरज दुबे पर आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा सरेराह मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस हमले की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
नकली कफ सिरप केस: फरार 3 मास्टरमाइंड पर इनाम घोषित
राजधानी भोपाल में नकली कफ सिरप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एसटीएफ ने फरार चल रहे तीन मास्टरमाइंड पर इनाम घोषित किया है। यह तीनों आरोपी कफ सप्लाई चैन से जुड़े हुए है। पढ़ें पूरी खबर…
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत
खरगोन जिले में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई और 17 लोग घायल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

