लुधियाना. पंजाब ने शराब तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है। लोग सरेआम शराब बेच रहे है। इसी के अंतर्गत आज एक मामला सामने आया है, जिसमें शराब बेचने से मना करने पर एक युवक को उसके ही रिश्तेदार ने मौत के घाट उतार दिया है।
यह घटना दिल दहलाने वाली है, जिसमें अपने ही रिश्तेदार एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी है। फील्डगंज के निकट प्रेम नगर में यह घटना हुई है। आरोप है कि युवक का एक रिश्तेदार इलाके में शराब तस्करी का धंधा करता है, जो कि उसे शराब बेचने के लिए मृतक से दबाव बनाता था। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। घर वालों के अनुसार इसके पहले भी वह रिश्तेदार सूरज को शराब बेचने के लिए कई बार तंग करता था। सूरज ने कई बार शराब बेचने से मना किया है, इसे लेकर वह कई बार सूरज को धमकता था और मारपीट भी करता था।
बीते दिन भी उन्होंने षडयंत्र रचकर पुलिस वालों को यह बयान दिया कि सूरज के घर में शराब रखी हुई है और वह शराब की तस्करी करता है जिसकी जांच करने पुलिस की टीम आई थी लेकिन घर में कुछ नहीं मिलने के कारण सूरज को पुलिस छोड़ कर चली गई। इन सभी बातों को लेकर दोनों के बीच में बहस हुई और उन्होंने सूरज को धारदार हथियार से वार किया जिसके कारण उसे गंभीर चोट लगी।

सूरज सुबह करीब 7 बजे निकट ही गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए अपनी स्कूटरी पर गया था। जब वापस आया तो उसके मुंह से खून निकल रहा था और दर्द से कराह रहा था । उसने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसे रास्ते में रोक कर किसी हथियार से उस पर वार किया है और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। जब उसे अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है और मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान
