IPL 2026: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं, जिससे दिल्ली की गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा मजबूती मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने एंगिडी की फिटनेस को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अब पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। कोच के इस बयान के बाद टीम मैनेजमेंट और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
कंकशन से उबरकर वापसी की ओर एंगिडी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लुंगी एंगिडी ने कंकशन प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित 6 दिन का आराम पूरा कर लिया है। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। संभावना जताई जा रही है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में एंगिडी गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इस दौरान उनका सिर जमीन से जोर से टकरा गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में उनकी हालत स्थिर बताई गई और उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अब वे दोबारा ट्रेनिंग में लौट चुके हैं।
दिल्ली को लगातार जीत की सख्त जरूरत

एंगिडी की वापसी ऐसे समय पर हो सकती है जब दिल्ली कैपिटल्स को लगातार जीत की सख्त जरूरत है। टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और हर मैच अब उसके लिए निर्णायक होता जा रहा है। तेज गेंदबाज की मौजूदगी से दिल्ली का पेस अटैक और मजबूत होगा।
प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुकाबला 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों ही प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं।
CSK 9 मैचों में 4 जीत के साथ 6वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी इतने ही पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई दिल्ली से एक स्थान ऊपर है। ऐसे में यह मुकाबला न सिर्फ अंक तालिका बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

