कुमार इंदर, जबलपुर। स्ट्रीट डॉग्स मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि अब तक स्ट्रीट डॉग को लेकर क्या काम हुआ। चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की बैंच में सुनवाई हुई। 3 नवंबर को कोर्ट सरकार की रिपोर्ट की समीक्षा करेगा। राज्य सरकार की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सुप्रीम कोर्ट भेजा जाएगा। स्ट्रीट डॉग को लेकर 17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2026 को देश के सभी हाईकोर्टों को इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे। सरकार का जवाब: पिछले 6 महीनों में राज्य ने 15 हजार से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण किया गया।

बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामला

हाईकोर्ट में गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। जमानत याचिका में गलती हुई है। सीबीआई की ओर से लगाई गई धाराओं को ही चुनौती नहीं दी गई। गिरिबाला सिंह के वकील ने जमानत आवेदन में सुधार के लिए कोर्ट से समय मांगा है। अगली सुनवाई 8 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे होगी। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने इससे पहले गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। गिरिबाला सिंह और उसका बेटा अभी भी जेल में है।

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

जबलपुर में चुनाव आयोग का पुतला जलाने की कोशिश की गई। कांग्रेस को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। कलेक्टर कार्यालय जाने के पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग की। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। 20 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का आरोप है। संवैधानिक पदों पर बैठ लोगों पर असंवैधानिक काम करने का आरोप लगाया है।

डिलीवरी बॉय का अपहरण कर पिटाई

गढ़ा थाना क्षेत्र इलाके में डिलीवरी बॉय का अपहरण कर जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फूड डिलीवरी बॉय अभिषेक प्यासी का पीछा कर अपहरण किया गया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रोहन और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

फर्जी ई चालान का झांसा और लाखों की ठगी

फर्जी ई-चालान का झांसा देकर एक महिला से 2.34 लाख रुपये की ठगी की गई। यह मामला रांझी थाना क्षेत्र की मानेगांव डीडी कॉलोनी का का है। महिला सोनलता चार्ल्स (57) ने मामले की शिकायत की है। जिसमें बताया कि उसे व्हाट्सएप पर 2 हजार रुपए के फर्जी ई-चालान का मैसेज मिला था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। हैकर्स ने महिला के दो बैंक खातों से कुल 2,34,000 उड़ा दिए। पीड़िता की शिकायत पर रांझी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब पर पनागर पुलिस का एक्शन

अवैध शराब के खिलाफ पनागर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जंगलों में छापेमारी कर 112 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। मौके पर 800 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम ककरहाई के घने जंगलों और नाले के किनारे अवैध शराब बन रही थी। जमीन के अंदर भट्ठे तगड़ाकर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

घर से 65 लीटर शराब जब्त

इधर, गिल्लावा चौक के पास भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक घर में छापा मारकर 65 लीटर से ज्यादा शराब की जब्त की गई है। जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने पट्टू बर्मन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पहले भी पट्टू बर्मन अवैध शराब के चक्कर में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m