शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रदेशभर में पात्र नागरिकों से फॉर्म 6 प्राप्त करने का सिलसिला जारी है, जिसके तहत 1 अक्टूबर से अब तक कुल 4 लाख 6 हजार 338 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ‘शिव तांडव का मतलब अराजकता नहीं…’ राहुल गांधी के मार्च पर सीएम मोहन का तीखा हमला, कहा- ‘अपनी हार और कमजोरी देखे कांग्रेस’

युवाओं में खासा उत्साह, 1.92 लाख से अधिक नए युवा मतदाता शामिल

निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन 4 लाख 6 हजार से अधिक फॉर्म 6 में 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं का विशेष रूप से उत्साह देखने को मिला है। इस आयु वर्ग के कुल 1 लाख 92 हजार 851 फॉर्म शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि युवा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर डॉ. सनवर पटेल का बड़ा खुलासाः बोले- भोपाल में 125 में से 101 कब्रिस्तानों पर अवैध कब्जा

विशेष शिविरों के माध्यम से जोड़े जा रहे नाम

नागिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के जरिए पात्र नागरिक आसानी से फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों ने अब तक अपना नाम नहीं जुड़वाया है, वे इन शिविरों का लाभ उठाएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m