MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 2 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
दतिया उप चुनाव की तारीख का ऐलान
चुनाव आयोग ने दतिया उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी। इसी के साथ दतिया में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
BLO के लिए खुशखबरी!
राजधानी में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संबंधित चुनावी कार्यों में लगे मैदानी कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने बीएलओ (Booth Level Officer – BLO) और बीएलओ सुपरवाइजर्स को मिलने वाले प्रतिवर्ष मानदेय में बढ़ोत्तरी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
आज से पूरे देश में लागू हुआ VB G RAM G अधिनियम
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका की दिशा में आज से एक नए ऐतिहासिक युग की शुरुआत हो गई है। पूरे देश में ‘विकसित भारत-गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम’ (VB G RAM G) को लागू कर दिया गया है। जबलपुर के मानस भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस नए अधिनियम का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर…
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी
देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। धीरेंद्र शास्त्री ने मुद्गर और बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र के साथ उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर शुभकामनाएं देकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
CM डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से उज्जैन को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है । उज्जैन को जल्द ही वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी पहचान मिलने जा रही है । नवलखी वन क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 हेक्टेयर में एक वर्ल्ड क्लास “फॉरेस्ट ज़ू” विकसित करने की तैयारी चल रही है । यह ज़ू पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में बनाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को जंगल जैसा वास्तविक अनुभव मिल सके। पढ़ें पूरी खबर…
प्रमोशन में आरक्षण मामले की फिर होगी सुनवाई
मध्य प्रदेश में लंबे समय से अटकी हुई संवेदनशील ‘प्रमोशन में आरक्षण’ (Reservation in Promotion) के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की सुनवाई अब हाई कोर्ट की नई बेंच द्वारा शुरुआत से फिर से की जाएगी। यह स्थिति तत्कालीन एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति होने के चलते बनी है, जिसके कारण पूर्व में पूरी हो चुकी सुनवाई के बाद भी फैसला जारी नहीं हो सका। पढ़ें पूरी खबर…
संभावित अल्प वर्षा पर सीएम डॉ. मोहन का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभावित अल्प वर्षा को देखते हुए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को चुनौती नहीं, बल्कि बेहतर योजना, वैज्ञानिक खेती और समयबद्ध तैयारी के अवसर के रूप में लिया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं, ताकि प्रदेश में कृषि उत्पादन और किसानों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। पढ़ें पूरी खबर…
आंगनबाड़ी में होगी भर्ती
मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती होगी। इसके लिए इसी महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस पद पर भर्ती के लिए 12वीं पास स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर…
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने SC पहुंची मेघालय सरकार
देश केचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। मेघालय सरकार ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

