CJP leader Saurav Das Background will be Investigated: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी नेता सौरव दास की नागरिकता और बैकग्राउंड की जांच हो सकती है। सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) में याचिका दायर की गई है। याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट ने सौरव दास की पहचान और परिवार की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।
अब इस मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। फिलहाल, अदालत ने केवल नोटिस जारी किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि याचिका में लगाए गए आरोप साबित हो गए हैं।
दरअसल सौरव दास के बैकग्राउंड को लेकर शुरू से सवाल उठते रहे हैं। सौरव दास कौन है और कहां से आया है। इसके माता-पिता क्या करते हैं। इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। अब मद्रास हाईकोर्ट में सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की मांग करने वाली याचिका दायर किया गया है। याचिका में सीजेपी नेता के बैकग्राउंड की जांच की मांग की गई है। इस जांच की मांग में उनके माता-पिता की जानकारी भी शामिल किया गया है। साथ ही अगर सौरव दास के खिलाफ किसी भी तरह के आरोप साबित होते हैं तो उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड को रद्द करने की भी मांग की गई है। हाईकोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। फिलहाल अदालत ने केवल नोटिस जारी किया है।
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने दी प्रतिक्रिया
इस मामले में सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- यहां जो हो रहा है, वह सबके लिए शर्म की बात है। किसी को सिर्फ़ इसलिए परेशान करना क्योंकि आप उसका काम पसंद नहीं करते – हम यह सब किस हद तक बर्दाश्त करेंगे?
छह सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
बता दें कि सौरव दास का कॉकरोच जनता पार्टी में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। वे पार्टी के काफी खास मेंबर है। वे लगातार पार्टी की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्हें आशुतोष रांका के साथ जेल भी जाना पड़ा था। उन्हें 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें सारे मामलों में रिहा कर दिया था।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

