Eknath Shinde Health Update: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है। एकनाथ शिंदे को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख को बुखार और थकान के कारण ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम शिंदे की सेहत की जांच कर रही है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर बारिकी से नजर रख रही है।

फिलहाल अस्पताल या उपमुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही शिंदे के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है।

शिवसेना सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदो को शुक्रवार शाम से बुखार, शरीर में दर्द और थकान शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। इसके बाद आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।

वहीं अस्पताल के सूत्रों के अनुसार शिवसेना प्रमुख का रूटीन चेकअप किया जा रहा है। स्थिति घबराने वाली नहीं है। फिलहाल शिंदे का कई टेस्ट किया जा रहा है। डॉक्टर बुखार और थकान का कारण जानने के लिए जरूरी जांच कर रहे हैं।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि शिंदे उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद जल्द अपने काम पर लौटेंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m