तनवीर खान, मैहर। मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहर नदी पर बने गऊघाट पुल पर ईंटों से लदा ट्रक बीच पुल पर फंसा, ट्रक चालक को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि ट्रक अभी भी बीच पुल में फंसा हुआ है और डूबने के कगार पर है।
मैहर जिले में देर रात से लगातार हो रही रुक-रुककर बारिश और पहाड़ी रास्तों से आ रहे पानी के कारण बीहर नदी का जलस्तर आज सुबह से लगातार बढ़ रहा है। नदी में बाढ़ की स्थिति के चलते आसपास के सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय सहित रीवा, सतना, सीधी और शहडोल से संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया है। ताला पुलिस सुबह से मौके पर मौजूद है और बैरिकेट लगाकर आने-जाने वाले लोगों को नदी व पुल की स्थिति को देखते हुए रोका गया।
यह भी पढ़े: चंबल नदी में बंद हुआ स्टीमर, तेज धार में कांवड़िये समेत 150 यात्री बहकर पहुंचे भिंड, मची चीख-पुकार
बहन के घर जन्मदिन समारोह में जा रहे मामा-भांजे नदी के तेज बहाव में बहे
तनवीर खान, मैहर। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ा रोड में रविवार को नदी पार करते समय बाइक सवार तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दो सगे मासूम भाई और उनका मामा लापता बताए जा रहे हैं। तीनों अमरपाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और बहन के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
लापता लोगों में विराज पिता गजाधर कुशवाहा उम्र 7 वर्ष, सार्थक पिता गजाधर कुशवाहा उम्र 5 वर्ष, दोनों निवासी भदरी, अमरपाटन तथा अंकुल पिता रामकरण कुशवाहा निवासी खरमशेडा, अमरपाटन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विराज और सार्थक सगे भाई हैं, जबकि अंकुल उनका मामा है।
यह भी पढ़े: मछली पकड़ने निकला, मौत की लहरों में समाया; दो दिन बाद नाले में मिला शव
नदी पार करते समय पानी का बहाव अचानक तेज होने से बाइक समेत तीनों लोग पानी में बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही देहात पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के कारण मोटरसाइकिल भी पानी में बह गई। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम तीनों लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


