राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा के चर्चित और दर्दनाक जहरीली शराबकांड के मुख्य सूत्रधार अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगलों से एक शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लखेरा के पैर में गोली भी लगी है। बंडा क्षेत्र में हुई 35 से अधिक मौतों (16 से अधिक मौतों की आधिकारिक पुष्टि) के पीछे इसी मास्टरमाइंड का दिमाग बताया जा रहा है।
भागने की कोशिश के दौरान चली गोली
रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है और हाल ही में उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित गंगापुरम कॉलोनी में रह रहा था। वह एक कुख्यात अंतरराज्यीय शराब तस्कर है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि बरायठा क्षेत्र के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने हनुमान टोंग मंदिर के आसपास के इलाके को घेर लिया।
जहरीली शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी शराब व 1128
घेराबंदी देखकर आरोपी रवि ने पुलिस दल पर हमला कर मौके से भागने की कोशिश की। आत्मरक्षार्थ और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे अपनी हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
सागर जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेस का ‘खाली-थाली’ प्रदर्शन: सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
क्षेत्र में हड़कंप
इस सनसनीखेज कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस जहरीली शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके। वर्ष 2025 में वह सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था। कुछ महीनों पहले ललितपुर पुलिस ने भी उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था।
सरपंच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्याः गले और सिर पर मिले गहरे घाव के निशान
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

