शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी (OSD) दीपम रायचुरिया को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। शराब ठेकों से जुड़े कथित अनियमितताओं और 2 करोड़ रुपये तक की रिश्वत के मामले में आरोपी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद वाणिज्य कर विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का स्पष्टीकरण और कार्रवाई
मामले के तूल पकड़ने और मीडिया में खबरें सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस पूरे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाचार पत्रों के माध्यम से वर्ष 2024-25 में शराब ठेकों से संबंधित अनियमितताओं का मामला उनके संज्ञान में आया था। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस अवधि (2024-25) का यह मामला है, उस दौरान दीपम रायचुरिया भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे और उस समय वे उनके ओएसडी के रूप में कार्यरत नहीं थे।
डिप्टी CM के OSD पर शराब ठेके के लिए 1 करोड़ मांगने के आरोप: पीसीसी चीफ ने की बर्खास्तगी और FIR की मांग
निष्पक्ष जांच के लिए उठाया गया कदम
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग को त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावमुक्त रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए दीपम रायचुरिया को ओएसडी के प्रभार से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर उन्हें उपमुख्यमंत्री के निजी स्थापना से अलग कर दिया है।
‘राहुल गांधी की वोट बैंक की राजनीति की खुली पोल’: BJP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने साझा किया वीडियो
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

