राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली सतवास में वन विभाग ने 15 दिन पहले सील किए गए गोदाम को आज पंचों और पत्रकारों की मौजूदगी में खुलवाकर कार्रवाई की। वन विभाग ने गोदाम में रखे महुआ फूल और अचार गुठली की तौल कर उसे सुपुर्दगी में दिया, जबकि प्रतिबंधित धावड़ा गोंद मामले में विभागीय जांच जारी है।

12 मई को वन विभाग की गोदाम पर कार्रवाई

दरअसल 12 मई को वन विभाग ने सर्च वारंट के आधार पर व्यापारी रामभरोष राठौर के घर और गोदाम पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 8 क्विंटल धावड़ा गोंद, बड़ी मात्रा में महुआ फूल और अचार गुठली बरामद हुई थी। दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं होने पर वन विभाग ने गोदाम सील कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया था।

प्रतिबंधित धावड़ा गोंद मामले में कार्रवाई जारी

बाद में व्यापारी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिसकी जांच और वन विभाग इंदौर से प्राप्त जानकारी के बाद आज सील गोदाम खोलकर वन उपज की तौल की गई। वन विभाग ने महुआ फूल और अचार गुठली को सुपुर्दगी में दिया है, जबकि प्रतिबंधित धावड़ा गोंद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रविकांत जैन ( फॉरेस्ट रेंजर सतवास)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m