चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा IAS अधिकारी प्रदीप दहिया के ट्रांसफर को लेकर है, जिनका 24 घंटे के अंदर दूसरी बार तबादला कर दिया गया।

गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर बनाए गए प्रदीप दहिया

सरकार के नए आदेश के अनुसार IAS प्रदीप दहिया को दोबारा गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले गुरुवार को जारी आदेश में उन्हें रोहतक का उपायुक्त (DC) बनाया गया था। अब नए आदेश के बाद उन्हें फिर से गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

IAS पंकज को HPSC सचिव और HPGCL का MD बनाया

सरकार ने IAS अधिकारी पंकज को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी भी दी गई है।

प्रभजोत सिंह बने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर

वहीं IAS अधिकारी प्रभजोत सिंह को हरियाणा का ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की है। अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m