० सरकार ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी; सेवा शर्तें बाद में होंगी तय

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अहम प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए यमुनानगर निवासी भोपाल सिंह को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (ग्रिवेंस रिड्रेसल/शिकायत निवारण) नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यमुनानगर जिले के गांव खादरी निवासी भोपाल सिंह को मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर (शिकायत निवारण) के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि भोपाल सिंह इस पद पर तब तक कार्यरत रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें इस जिम्मेदारी पर बनाए रखना उचित समझेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनकी नियुक्ति से जुड़ी सेवा शर्तें, वेतन-भत्ते और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय में यह नियुक्ति शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भोपाल सिंह अब मुख्यमंत्री कार्यालय में जनता से जुड़ी शिकायतों के समाधान और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।