शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब अवकाश (छुट्टियों) के दिनों में भी कृषि उपज मंडियां खुली रहेंगी और किसानों से सोयाबीन तथा मक्का की खरीदी की जाएगी। इस व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए छुट्टियों के समाप्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सोयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
प्रदेश में वर्तमान में सोयाबीन और मक्का की बंपर आवक को देखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार के इस फैसले से अन्नदाताओं को अपनी फसल बेचने में सुगमता होगी और वे बिना किसी रुकावट के मंडियों में अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
MP के 7 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते और राहत में 2% की बढ़ोतरी,
उपज के सुगम उपार्जन के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए कहा-“सोयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों की सुविधा और उनकी उपज के सुगम उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब अवकाश के दिनों में भी सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी करने और मंडियां खुली रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत का उचित मूल्य और उनके हितों की रक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से राज्य के लाखों किसान लाभान्वित होंगे और उन्हें अपनी मेहनत का सही समय पर उचित मूल्य मिल सकेगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज को मातृशोकः काशी बाई ने भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी श्रद्धांजलि
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

