Raipur Crime News : शिवम मिश्रा, रायपुर. राजधानी रायपुर के सरोना स्थित सरकारी कंपोजिट शराब दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये से भरे लॉकर को उखाड़कर पार कर दिया. घटना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
CCTV का DVR भी साथ ले गए चोर
जानकारी के मुताबिक, शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और चार स्कैनर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य न बच सके. घटना की जानकारी सुबह 10 बजे सुपरवाइजर के दुकान पहुंचने पर लगी. सूचना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे.
गार्ड ने फोन किया बंद
अधिकारियों ने गार्ड से संपर्क करने की कोशिश की. पहली बार फोन उठाने पर गार्ड ने जानकारी दी कि जब उसने आखिरी बार देखा तो ताला बंद था. दोबारा संपर्क करने पर मोबाइल बंद कर दिया गया. अब उसकी तलाश जारी है. पूरे मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

