प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शिप्रा नदी के भूखीमाता घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया । गहरे पानी में डूबने से देवास निवासी 24 वर्षीय अंगत सिलोडिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
READ MORE: कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबितः भ्रष्टाचार और अपराधियों से साठगांठ के आरोप
सूचना मिलते ही ‘माँ शिप्रा तैराक दल’ और एसडीईआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तैराक दल के सदस्य तेजा कहार, दीपक कहार और राकेश गोंड़ सहित एसडीईआरएफ के जवानों ने बिना देर किए गहरे पानी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
READ MORE: Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा संभालेंगे आशुतोष तिवारी के चुनाव संचालन की कमान, बीजेपी ने घोषित की 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति
करीब एक घंटे तक चले कठिन अभियान के बाद टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को मौके पर मौजूद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में शोक का माहौल रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

