प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जिले के घट्टिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से सोमवार शाम लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव मंगलवार सुबह विद्यालय के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ। दूसरे छात्र की तलाश के लिए एसडीईआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है । घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे
दरअसल दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह तालाब में एक छात्र का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। तालाब में दलदल होने के कारण दूसरे छात्र की तलाश में कठिनाई आ रही है। इसी वजह से एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया, जो लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।
दतिया उपचुनाव: चुनाव में ‘नायक’ जरूरी या मजबूरी? अवधेश नायक को साधने में जुटे भाजपा-कांग्रेस दोनों दल
नहाने के दौरान यह हादसा हुआ
घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि दोनों बच्चे विद्यालय स्टाफ के है। प्रारंभिक जांच में संभावना है कि दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों छात्र विद्यालय परिसर से बाहर कैसे पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दूसरे छात्र की तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

