Mamata Banerjee Chor-Chor Slogans In Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। पहले अपनों ने साथ छोड़ दिया। उसके बाद पार्टी दो टुकड़ों में बंट गई। अब तो 15 साल तक बंगाल में राज करने वाली ममता बनर्जी को खुद ही जगह-जगह लोगों के विरोध का सामने करना पड़ा रहा है। कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘चोर-चोर’ के नारों का सामना करना पड़ा। कोलकाता के श्यामबाजार में लोगों के ‘चोर-चोर’ के नारों से इलाका गूंज उठा। कुछ दिन पहले ही हालीशहर में भी उनके खिलाफ इसी तरह के नारे लगाए गए थे।

दरअसल बीजेपी राज्यसभा सांसद नागेंद्र रॉय की नेताजी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बीजेपी सांसद नागेंद्र रॉय ने नेताजी को ‘युद्ध अपराधी’ बताया था। इसके विरोध में टीएमसी ने कोलकाता के श्यामबाजार में विरोध कार्यक्रम आयोजित किया था। हालांकि यह कार्यक्रम भी राजनीतिक टकराव में बदल गया।

ममता बनर्जी उत्तर कोलकाता के श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग पहुंचीं। उनके हाथ में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का चित्र था। यहां उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। हालांकि इसी दौरान आयोजन स्थल के पास जमा हुए लोगों ने ममता बनर्जी के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे। ससे कुछ समय के लिए कार्यक्रम में व्यवधान भी आया।

वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व CM और TMC चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि हम यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने और ‘जय हिंद’ के नारे लगाने आए हैं। हमने देशभक्ति के गाने भी गाए हैं। हमें यह पसंद नहीं है कि BJP के कुछ नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर उनकी बेइज्जती और अपमान कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और इसका कड़ा विरोध करते हैं। हम देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों के लिए लड़ते रहेंगे, भले ही इसका मतलब अपनी पूरी ज़िंदगी देश के लिए लगाना पड़े। हम उनकी कुर्बानियों और मातृभूमि के लिए उनके बहादुरी भरे संघर्षों को याद करते हैं। हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, रवींद्रनाथ टैगोर, लाल-बाल-पाल के नेताओं, चित्तरंजन दास, लाला लाजपत राय और हमारे देश की आज़ादी के लिए लड़ने वाले अनगिनत लोगों के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। हम देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते रहेंगे। हम यह पब्लिसिटी या दिखावा करने के लिए नहीं करते; हम इसे दिल से करते हैं। हमारा मानना ​​है कि सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा।

बीजेजपी ने अपने सासंद के बयान से पल्ला झाड़ा

नागेंद्र रॉय ने नेताजी को ‘युद्ध अपराधी’ बताया था।उन्होंने नेताजी के नेतृत्व पर सवाल उठाए और आजाद हिंद फौज की भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे। हालांकि, पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेताओं ने इन बयानों से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि नागेंद्र रॉय की टिप्पणी पूरी तरह उनकी निजी राय है और पार्टी न तो इसका समर्थन करती है और न ही इसे पार्टी की सोच मानती है।

ममता बनर्जी पर हालीशहर में भी हुआ था हमला

बता दें कि यह घटना हालीशहर की घटना के महज दो दिन बाद हुई है। रविवार को ममता बनर्जी की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था। आरोप है कि टीएमसी के एक कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिवार से मिलने पहुंची ममता के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर’ के नारे लगाए और मिट्टी व चप्पलें भी फेंकीं। पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी के चारों ओर घेरा बनाकर रास्ता साफ कराया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m