भोपाल। राजधानी भोपाल में एक शख्स के खूनी खेल से हड़कंप मच गया। युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर के सिर पर हथौड़ा मार दिया। उसे महिला के मरने की आशंका होने पर खुद का गला काटकर हत्या कर ली। हालांकि, महिला बच गई और अस्पताल में भर्ती है। पूरा मामला पिपलानी इलाके का है।

दरअसल, मृतक लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया अपनी पत्नी की मौत के बाद इंद्रपुरी सी सेक्टर में एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं महिला अपने पति से अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवक महिला के चरित्र पर शक करता था। 

इसी वजह से दोनों के बीच काफी विवाद होता था। रविवार को युवक हथौड़ा लेकर पहुंचा और महिला पर हथौड़े से वार कर दिया। जिसके बाद उसके सिर से खून बहने लगा। युवक ने इसके बाद खुद का गला रेत लिया और सुसाइड कर लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m