इमरान खान, खंडवा। बदहाल खंडवा-मूंदी मार्ग के गहरे गड्ढे हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। दुर्घटना में मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। बदहाल हो चुके इस स्टेट हाईवे पर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) पैचवर्क के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुका है। लेकिन सड़कों के गड्ढे आज भी उसी स्थिति में है। इसको लेकर जब मांधाता विधायक नारायण पटेल से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने बड़ा अजीब जवाब देते हुए कहा कि सौ (100) नोट में एक नोट मैला है, आप तो 99 की तारीफ कीजिए। जो एक नोट मैला है, उसकी भी हम सफाई (सुधार) करेंगे।

बता दे कि 38 किलोमीटर की बदहाल खंडवा-मूंदी मार्ग के गहरे गड्ढे रोज हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। दुर्घटना में मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। इस स्टेट हाईवे पर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) पैचवर्क के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च भी कर दिए हैं। लेकिन सड़कों के गड्ढे आज भी उसी स्थिति में है। लोग काफी समय से पक्का रोड बनाने की मांग कर रहे हैं।

मांधाता विधायक का अजीबोगरीब बयान

स्थानीय मांधाता विधायक नारायण पटेल से जब मीडिया ने सवाल किया कि जिले में रोड एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही है तो उन्होंने कहा कि इसका एक कारण अच्छी सड़कें भी हैं। लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं, हेलमेट लगाकर चलना होगा, स्पीड पर नियंत्रण करना होगा। वर्तमान में स्थिति यह कि, हमारी सड़कें अच्छी है, जब उनसे उनकी ही विधानसभा क्षेत्र के खंडवा-मूंदी रोड की गड्ढों वाले बदहाल सड़क के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मूंदी रोड “सौ के नोट” की गड्डी में एक नोट मैला है, आप 99 की तारीफ कीजिए, जो मैला नोट है हम उसकी भी सफाई करेंगे। यानी सुधार कर देंगे।

गौरतलब है कि इस सड़क की बदहाली को लेकर विपक्ष भी आंदोलन कर चुका है और सुधार नहीं होने पर अगस्त में मूंदी से खंडवा तक पदयात्रा की चेतावनी भी दे चुका है।

खंडवा-मूंदी मार्ग के बारे में जानिए…

  • खंडवा से मूंदी को जोड़ने वाली 38 किलोमीटर लंबी सड़क।
  • पिछले कई सालों में इस सड़क के मेंटेनेंस पर करोड़ों रुपए खर्च हुए
  • 153 करोड़ रुपए से इस सड़क के निर्माण की घोषणा के बाद इसे अमल में लाने में देरी।
  • अब इसकी लागत बढ़कर 193 करोड़ तक पहुंच गई है।
  • खंडवा-मूंदी मार्ग को जिले की वीआईपी सड़क माना जाता है। इसी सड़क से मंत्री, सांसद और विधायक गुजरते हैं।
  • क्योंकि ये सड़क जिला मुख्यालय को राजधानी भोपाल से भी जोड़ती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m