पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के लिए बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है। पहले ही करीब 51,000 सरकारी नौकरी देकर युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया जा चुका है और अब फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 50,000 पदों पर नौकरी देने की घोषणा कर दी है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी भी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को रिकॉर्ड 51,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। यह शगुन पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं युवाओं को रोजगार देकर उनके हाथों में टिफिन सौंपना चाहता हूं ताकि वे नशे वाली सिरिंज से दूर रह सकें। आपको बता दें पंजाब में युवा बड़ी संख्या में नशे की लत के आदि हो चुके हैं इसे रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने में कार्य किए हैं। अब युवाओं को रोजगार देकर उन्हें बेहतरीन जीवनस्तर देने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिका से युवाओं को डिपोर्ट करने की घटना एक सीख
सीएम ने कहा कि अमेरिका से युवाओं को डिपोर्ट करने की घटना हमारे सभी के लिए आंखें खोलने वाली है। यह बहुत खबर समय था। हम चाहते हैं कि राज्य के युवाओं को यहां रहकर ही कड़ी मेहनत करके विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा को याद दिलाते हुए युवाओं को ड्यूटी पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाने और लोगों की सेवा के लिए अपनी कलम का सूझबूझ से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
- गोपाल हत्याकांड: परिजनों का दावा- 4 दिन पहले भी मारने की कोशिश हुई
- निष्कासन के बाद अनंत सिंह के बागी तेवर, किसी दल में नहीं जाएंगे, बनाएंगे खुद की पार्टी, नीतीश कुमार को बताया अच्छा इंसान
- विज्ञापनों में विकास, असल में बदहाली! सड़कों और सरकारी अस्पतालों को लेकर करन माहरा ने सरकार को घेरा, उठाए गंभीर सवाल
- रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम
- प्रेस क्लब में फायरिंग : पदाधिकारियों पर बदसलूकी करते पलाश तिवारी ने तानी पिस्टल, जानिए पूरा मामला…
