Pakistan Airstrike On Afghanistan: एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में नापाक हरकत की है। अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। मंगलवार देर रात पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन कर अंदर दाखिल होकर हवाई हमला किया। इस हमले में 11 मासूम बच्चों समेत 13 की मौत हो गई है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार (Taliban government) ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है। सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद की कुछ दर्दनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पीड़ित बच्चों की स्थिति देखी जा सकती है।

तालिबान सरकार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने सीमा में घुसकर हमले किए, जिसमें 13 नागरिक मारे गए। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। हमले में कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने कल रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए।

फगान प्रशासन ने सभी को शहीद घोषित किया

इस हमले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बमबारी में कुल 13 लोग मारे गए। अफगान प्रशासन ने सभी को शहीद घोषित किया है। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति है। इसके अलावा हमले में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

आम नागरिकों पर कार्रवाई क्रूर अपराध

प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अपने बयान में इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम इस अमानवीय अपराध और हमले की कड़े से कड़े शब्दों में पुरजोर निंदा करते हैं।अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और आम नागरिकों के खिलाफ एक क्रूर अपराध बताया है।

एक दिन पहले भारत ने अफगानिस्तान को लेकर यूएन में पाकिस्तान को धोया था

पाकिस्तान ने ये कायराना हरकत उस समय की है, जब एक दिन पहले ही यूएन में भारत ने अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान को जमकर धोया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में भारत ने अपने मित्र देश अफगानिस्तान का पक्ष रखते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाईं थी। यूएनएससी में चर्चा के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए अफगानिस्तान में घुसकर किए गए उसके हमले को नरसंहार करार दिया था। भारत के प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m