पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच हरियाणा के कार्यकर्ता भी मैदान में पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मनोहर लाल खट्टर ने बंगाल चुनाव में जुटे हरियाणा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें चुनाव में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जुटने का संदेश दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करें।
बंगाल में हरियाणा के कार्यकर्ताओं की सक्रियता को संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं खट्टर की यह मुलाकात कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला कदम मानी जा रही है।



