बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. शहर के बाहरी इलाके में एक अपार्टमेंट ब्लॉक में बुधवार को आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद 200 से ज्यादा निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. आग इतनी खौफनाक थी कि इमारत से बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद होने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए 10वीं मंजिल की बालकनी से लटकने को मजबूर हो गए.
एंटवर्प में एक 10 मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में अचानक भीषण आग लग गई है, जिसके बाद पूरा इलाका काले धुएं से भर गया. इस दौरान इमरजेंसी टीमों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एंटवर्प में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में अचानक भीषण आग लग गई है. यहां 80 अपार्टमेंट में 200 से अधिक लोग रहते हैं. अपार्टमेंट की सबसे मंजिलें सबसे ऊपरी मंजिलें आग लगने के कारण ज्यादा प्रभावित हुईं.
आग का इतना विकराल रूप था कि लोग डर के कारण बालकनी से लटकते दिखाई दिए. आग इतनी भयानक थी कि इस बिल्डिंग से निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए.
पुलिस प्रवक्ता किम बास्टियान्स ने एक प्राइवेट टेलीविजन चैनल को बताया, “आग हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने आगे बताया कि अस्पतालों पर ज्यादा दबाव न पड़े जिसको लेकर एक मेडिकल इमरजेंसी प्लान लागू किया गया.

वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा, “लिंकेरोएवर में लगी इस भयानक आग के पीड़ितों और वहां से निकाले गए निवासियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.”
पुलिस ने बताया कि एंटवर्प के लिंकरोवर इलाके में एक बिल्डिंग में आग के तेज होने की वजह से फायरफाइटर्स को मुश्किल हालात में आग बुझानी पड़ी.
पुलिस प्रवक्ता किम बास्टियान्स ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके की जांच कर रहे थे. आग लगने की वजह तुरंत पता नहीं चल पाई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

