मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 16 आईटीआई संस्थानों के निजीकरण की योजना के विरोध में अब छात्रों का विरोध तेज हो गया है। सीहोर जिले के चकल्दी स्थित एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने गांव में विशाल जागरूकता रैली निकालकर सरकार के फैसले का विरोध किया और निजीकरण वापस लेने की मांग की।
READ MORE: उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सोता रहा स्कूल प्रबंधन, VIDEO VIRAL
चकल्दी में छात्रों ने बैनर और तख्तियां लेकर पूरे गांव में रैली निकाली। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि आईटीआई का निजीकरण गरीब, आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों का आरोप है कि सरकार सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों को निजी हाथों में सौंपकर शिक्षा को महंगी और आम विद्यार्थियों की पहुंच से दूर करना चाहती है।
सभा को संबोधित करते हुए छात्र संगठन की अध्यक्ष आरती बरकड़े, उपाध्यक्ष रामकिशोर उईके, सचिव गोविंद मसकोले और राज्य संयोजक संदीप ने सरकार से निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
READ MORE: शिप्रा नदी के प्रदूषण पर भड़का संत समाज! उज्जैन से देवास पहुंचा अखाड़ा परिषद, कलेक्टर को दी चेतावनी
फिलहाल चकल्दी से उठी यह आवाज अब प्रदेश के अन्य आईटीआई संस्थानों तक पहुंचने लगी है। अब देखना होगा कि छात्रों के विरोध के बीच सरकार इस फैसले पर क्या रुख अपनाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


