ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव की जद में एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट आ गया है. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज फिर वैश्विक चिंता का केंद्र बन गया है. अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए. जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की घोषणा कर दी और जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी. ईरानी मीडिया ने अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच समुद्र में झड़प का दावा किया है.
अमेरिका के हमलों की प्रतिक्रिया में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक कर देने का ऐलान किया है. ईरान की सैन्य कमान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान करते हुए किसी भी जहाज को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.
अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है. ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद करने का ऐलान करते हुए कहा जो जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसको निशाना बनाते हुए गोली चलाई जाएगी. किसी भी तेल टैंकर या कमर्शियल जहाज को इस समुद्री गलियारे से जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों को लेकर कड़ी चिंता जताई है. होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा से तेल और गैस की कीमतों में उछाल आने का खतरा फिर से पैदा हो गया है. भारत भी इससे सीधे तौर पर प्रभावित हो जाएगा.
डील की बातें कर रहा अमेरिका ईरान पर लगातार अटैक कर रहा है. अपाचे हेलिकॉप्टर के मार गिराए जाने से अमेरिका आगबबूला हो चुका है. अभी तक की गतिविधियों से यही लग रहा है अमेरिका अब पूरी तरह युद्ध के मूड में आ चुका है.
अमेरिकी सेना ने बुधवार रात को ईरान पर नए हमले शुरू कर दिए है. दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास, केशम द्वीप और मिनाब व सिरिक शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई हैं.
होर्मुज बंद करने का ऐलान पर अमेरिकी सेना ने कहा है कि कमर्शियल जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना जारी रखे हुए हैं. वहीं, ईरानी मीडिया में दावा किया गया है समुद्र में अमेरिकी और ईरानी नौसेनाओं के बीच झड़प हुई है. इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

