बलिया. उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि सभी सीटें बीजेपी जीतेगी.

बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के साथ

दया शंकर सिंह ने कहा कि ये बुद्धिजीवी वर्ग है. ये देश का विकास चाहता है. प्रदेश में शांति व्यवस्था चाहता है. कानून का राज चाहता है. शिक्षण का अच्छा माहौल चाहता है. बच्चे शांति से पढ़ें और देश के लिए काम करें. इसलिए ये भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे. हमारे दोनों प्रत्याशी जीतेंगे.

इसे भी पढ़ें- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद

सपा की लगातार हार

मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा लगातार हार रही है. 2014, 2017, 2019 और 2022 में हार का सामना करना पड़ा. वे किसे हार मानते हैं या नहीं, यह वे खुद तय करेंगे. लेकिन हार का सिलसिला जारी है.

इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश जी, चचा साइकिल छोड़ पतंग…’ ओपी राजभर ने आजम खान से मुलाकात पर सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, किया चौंकाने वाला दावा

2027 में सुनामी का दावा

दया शंकर सिंह ने आगे कहा कि 2027 में यहां सुनामी बहने वाली है. भाजपा की लहर और तेज होगी. मतदाता विकास और शांति को तरजीह देंगे. उन्होंने साफ कहा कि शिक्षक और स्नातक क्षेत्र में भाजपा मजबूत है. बुद्धिजीवी मतदाता सही फैसला करेंगे. पार्टी दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी.