सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नवरात्रि के उल्लास के बीच गरबा पंडालों की रौनक चरम पर है। इसी कड़ी में बैढ़न के चुन कुमारी स्टेडियम में राधा कृष्ण फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी चर्चा इस समय पूरे क्षेत्र में हो रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह गरबा के रंग में ऐसी रंगीं कि उन्होंने अपने दिलकश अंदाज से पूरी महफिल ही लूट ली।

‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर थिरकीं मंत्री

बैढ़न के चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक संगीत और नवरात्रि का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।मंत्री का अनूठा अंदाज: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राज्य मंत्री राधा सिंह जब पंडाल में मौजूद थीं, तभी डीजे पर लोकप्रिय गाना ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ बजा। इस दौरान मंत्री जी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं और उनके कदम ताल पर थिरक उठे। राजनीति की गंभीरता और प्रोटोकॉल से इतर मंत्री राधा सिंह का यह सहज, ऊर्जावान और रंगीन अंदाज देखकर वहाँ मौजूद हर कोई हतप्रद रह गया। उनके इस दिलकश अंदाज पर पंडाल तालियों और उत्साह की गूंज से भर गया।

मेले में रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसाः झूला का गेट खुलने से नीचे गिरे दो बच्चे, बच्ची गंभीर रूप से घायल

गरबा समारोह में छाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधा सिंह ने नवरात्रि पर्व और गरबा आयोजनों की सराहना करते हुए सभी को पर्व की बधाई दी। पारंपरिक परिधान में पहुँची राज्य मंत्री के इस उत्साही और ऊर्जावान रूप ने न केवल गरबा प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि इस आयोजन को सिंगरौली में इस नवरात्रि की सबसे खास चर्चाओं में ला दिया।

CM डॉ. मोहन ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में की शिरकत: महाकाल लोक के समीप 10 महाविद्याओं के किए दर्शन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m