मोहित भावसार, शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी के आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार शामिल हुए। इस दौरान मंत्री पंवार वंदे मातरम गीत के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश करते नजर आए। इसी बीच जब पत्रकारों ने उनसे सीधा सवाल किया कि क्या उन्हें खुद वंदे मातरम गीत आता है, तो मंत्री पंवार असहज होते नजर आए और उन्होंने जवाब दिया, “मैं सीख रहा हूं।”

यह भी पढ़ें: पानी में डूबता संसार, बेसुध प्रशासन, पन्ना के नमझगांय बांध के डूब क्षेत्र में उफनती चिता आंदोलन की आग फिर शुरू

मंत्री के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि भाजपा लगातार वंदे मातरम गीत को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधती रही है। ऐसे में राज्यमंत्री का यह जवाब कई सवाल खड़े कर गया। इसके अलावा मंत्री अपने विधानसभा ब्यावरा में उद्योग का विरोध करने के मामले में स्पष्टीकरण दे रहे थे। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधित शब्द हरिजन का उपयोग कर बैठे। 

यह भी पढ़ें: इंदौर में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: 16 राज्यों में 3 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कमीशन में दिलाता था बैंक अकाउंट

मंत्री ने कहा कि वे पट्टे हरिजनों के थे। मंत्री को यह बात का याद दिलाई गई कि यह शब्द सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित है। इसके बाद वह फिर दलित शब्द का उपयोग करने लगे। कांग्रेस को घेरने के चक्कर में मंत्री खुद घिरे और अपने शब्द वापस लेते नजर आए। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m