महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 से पूरे महाराष्ट्र राज्य में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. राज ठाकरे ने ऐलान किया कि सोमवार से उनकी पार्टी देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी, जिसकी शुरुआत मुंबई से होगी. मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि अगले हफ्ते जनता सड़कों पर नजर आएगी.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन अब राजनीतिक टकराव का मुद्दा बन गया है. देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच मनसे ने शनिवार को महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर आंदोलन की घोषणा की.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने सीजेपी प्रदर्शन करने के मामले में 20 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं. इस बीच, चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर MNS प्रमुख राज ठाकरे ने भी अब हमला बोला है.
MNS प्रमुख 12 अक्टूबर 2026 से पूरे महाराष्ट्र में एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहे हैं. यह अभियान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर चलाया जा रहा है. MNS द्वारा शुरू किए जा रहे इस राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के जरिए जनता के बीच जाकर जो मुख्य रूप से ये मांगें उठाई जा रही हैं, वे हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, SIR प्रक्रिया को रद्द करना, बैलट पेपर से चुनाव.
देश भर में चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब मनसे नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार को जो करना है करे, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है. जनता सड़कों पर उतरेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

