पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बारुईपुर पूर्व के तृणमूल कांग्रेस विधायक विभास सरदार पर हमले का आरोप लगा है. TMC का दावा है कि बारुईपुर पूर्व विधानसभा सीट से टीएमसी विधायक बिभास सरदार पर कथित तौर पर BJP कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. TMC विधायक बिभास सरदार के मुताबिक, पहले उनकी कार का शीशा ईंट मारकर तोड़ा गया. इसके बाद गोलबेरिया हाट में हुए दूसरे हमले में उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनकी आंख में चोट आई है.
TMC ने दावा किया है कि जयनगर में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटते समय उनके एक विधायक पर हमला हुआ.
बंगाल के बारुईपुर ईस्ट से TMC विधायक बिभास सरदार की गाड़ी पर शनिवार को हमला किया गया और उनके साथ मारपीट किये जाने की सूचना है. TMC विधायक के अनुसार शनिवार को जयनगर थाना क्षेत्र में कार्यालय से लौटते समय कथित तौर पर उनकी गाड़ी को रोककर ईंट और लाठियों से हमला किया गया.
TMC का आरोप है कि हमलावरों ने सरदार को धमकी दी और उनमें से एक ने कथित तौर पर यहां तक कहा कि तुम ममता के इतने बड़े भक्त बन गए हो और उनका समर्थन करते हो. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि तुम्हें श्मशान घाट भेज दिया जाए.
TMC विधायक बिभास सरदार के अनुसार 2 बार हमला हुआ. पहला हमला मनसाताला और दूसरा गोलबेरिया हाट में हुआ. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को बचाया गया.
बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे. 15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर हो गई और पहली बार BJP की सरकार बनी. जिसके बाद पिछले 5 महीनों में TMC के 26 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने या हमले की घटनाएं सामने आई हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

