कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालातों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भारत के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर अपनी चिंताएं सामने रखेगा. खड़गे ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप और 32 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वे कोई मांग नहीं करेंगे, बल्कि हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे.
उन्होंने आरोप लगाया है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री की नीतियां जिम्मेदार हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है. मल्लिकार्जुन खरगे कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश से हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध करेंगे और देश में जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में अपनी बात बताएंगे.
उन्होंने ऐलान किया है कि वे और राहुल गांधी भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मुलाकात कर देश के मौजूदा हालात पर अपनी बात रखेंगे.
खरगे ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बनाए जा रहे हैं. उनके मुताबिक, इन परिस्थितियों के खिलाफ ही कांग्रेस अपनी लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि वह कल भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के लिए शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय तय किया गया है.
खरगे ने पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि कल करीब 32 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। खरगे के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती अपने आप में बताती है कि सरकार को कितना डर है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ किया है कि इस मुलाकात के दौरान उनका और राहुल गांधी का तरीका पूरी तरह से विनम्र रहेगा. कांग्रेस नेताओं का यह प्रतिनिधिमंडल देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और मौजूदा परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

