लखनऊ. मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत मंगटइया में एक परिवार को दो महीने से राशन नहीं मिला है. सरकार एक ओर सभी को पर्याप्त राशन मिलने का दावा करती है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. सिस्टम इतना टेढ़ा हो चुका है कि जिंदा लोगों को भी मृत बताकर उनका हक मारा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला मोहनलालगंज से सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है. मामले में राशन कार्ड मुखिया को मृत बताया गया है. पीड़ित ने CM हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की है.

सीएम को लिखे गए शिकायत पत्र में महिला ने लिखा है कि ‘पिछले दो माह से मुझे राशन नहीं मिल रहा है. जब हम राशन की दुकान पर जाकर अपना राशन लेना चाहते हैं तो मेरा बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगर ही नहीं लगता है और ना ही मेरे परिवार में किसी का भी लग रहा है. जन सेवा केंद्र जाकर जब जानकारी ली तो पता चला मेरा राशन कार्ड काटा जा चुका है.’

इसे भी पढ़ें : UP में ‘तानाशाह’ सरकार! पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, ये कहां का सुशासन है योगी जी?

महिला ने आगे लिखा कि ‘इसका कारण मुझे मृतक दिखाकर राशन कार्ड को काटा गया. इसका साक्ष्य मुझे जन सेवा केंद्र संचालक ने दिया जिसे में आपको भेज रही हूं. मुझे मृतक घोषित करके पंचायत में 10 से ज्यादा नए राशन कार्ड बनाए गए हैं. अतः मुख्यमंत्री मुझे आप पर पूरा भरोसा है की आप मुझे न्याय जरूर दिलाएंगे.’