Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 जून 2026) की खबरों में महाराष्ट्र में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरी, 7 की मौत; दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जनरल सीट के लिए मर्डर; पीएम मोदी बोले- बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी; मधुमेह स्किन की 16 दवाओं पर बैन; एकनाथ शिंदे बोले- कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है प्रमुख रहा।

1. महाराष्ट्र में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरी, 7 की मौत

महाराष्ट्र के परभणी स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में मलबे में में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मरनेवालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. मंदिर परिसर में शनिवार को भीड़ अधिक थी.

पढ़े पूरी खबर……..

2. दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जनरल सीट के लिए मर्डर

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी की सीट के लिए मर्डर की वारदात हुई है। हत्याकांड को दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन (Shahdara Railway Station) पर अंजाम दिया गया है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योगा एक्सप्रेस (Yoga Express) में जनरल बोगी की सीट के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं इस दौरान RPF कर्मी और लोग तमाशा देखते रहे। इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म पर पड़ी लाश को भी काफी देर तक उठाने के लिए कोई नहीं आया। दिन-दहाड़े सैंकड़ों लोगों के सामने हत्या से सनसनी फैल गई।

पढ़े पूरी खबर……..

3. मधुमेह स्किन की 16 दवाओं पर बैन

मोदी सरकार ने 16 दवाओं पर बैन लगा दिया है। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। बैन लगाने वाली दवाओं में एंटीबायोटिक, पेट दर्द और मधुमेह की दवाएं है। साथ ही कुछ कॉस्मेटिक व त्वचा संबंधी उत्पाद शामिल हैं।

पढ़े पूरी खबर……..

4. पीएम मोदी बोले- बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी

पश्चिम बंगाल के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं. हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंग दिवस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंगाल अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो. बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की षड्यंत्र हुई तो कांग्रेस ने घुटने टेक दिए, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा.

पढ़े पूरी खबर……..

5. एकनाथ शिंदे बोले- कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है

शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस (Shiv Sena 60th Foundation Day) पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर सीधा जुबानी जंग छोड़ते हुए कहा कि शेर अकेला चलता है, आप लोग झुंड में चलते हो। एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि ऑपरेशन टाइगर (Operation Tiger) करने के लिए बाघ का जिगर (दिल) होना चाहिए। कुत्ते भौंकते हैं और टाइगर शिकार करता है।

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी गिरफ्तारः टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी गिरफ्तार कर ली गई है। जहांगीर खान की पत्नी को दक्षिण 24 परगना से अरेस्ट किया गया है। फाल्टा पुलिस स्टेशन (Falta Police Station) में बंद पति (जहांगीर खान) को भगाने के लिए जरीना बीबी ने योजना बनाई थी। बकायदा इसके लिएअपने समर्थकों को इकट्ठा पुलिस थाने पर पत्थरों से हमला कर दिया था। हालांकि पुलिस ने उसकी इस चाल को नाकाम कर कर दी थी। (पूरी खबर पढ़े)

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की PM Modi की तारीफः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में एक बार फिर से कसीदे पढ़े हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता (PM Modi is a great leader) बताते हुए जमकर तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने ये तारीफ G7 समिट खत्म होने के बाद अमेरिका पहुंचने पर की है। ट्रंप ने यह बातें अमेरिकी मीडिया संस्थान Axios को दिए एक इंटरव्यू में कही। जबकि पिछले 72 घंटे के ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी की दो बार तारीफ कर चुके हैं। G7 समिट में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भी ट्रंप ने भारतीय पीएम की जमकर तारीफ की थी। (पूरी खबर पढ़े)

ढाका की सड़कों पर हजारों की संख्या में हिंदुओं का प्रदर्शनः बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए गए हैं. भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने का विरोध कर रहे कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा उनकी तस्वीर का कथित अपमान करने को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. रंगपुर में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई जानीं थी. इस पर कुछ कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने भगवान राम की तस्वीर का अपमान किया. इसे लेकर बांग्लादेश के ढाका में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं. (पूरी खबर पढ़े)

IND vs AFG 3rd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदाः  भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को एकतरफा अंदाज में मात दी। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m