Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 मई 2026) की खबरों में अभिषेक बनर्जी पर हमला, भीड़ ने अंडे फेंके और कपड़े फाड़े; डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए CM बनेंगे; सेना प्रमुख बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार; कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS का पहला रिएक्शन प्रमुख रहा।

1. अभिषेक बनर्जी पर हमला, भीड़ ने अंडे फेंके और कपड़े फाड़े

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर CID ने ‘विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर मामले’ की जांच के सिलसिले में उनके आवास पर कानूनी नोटिस चस्पा किया है, वहीं दूसरी ओर उन्हें जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। 24 परगना के सोनारपुर इलाके में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाते हुए उन पर अंडों की बौछार कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सुरक्षा के लिए अभिषेक को क्रिकेट हेलमेट पहनना पड़ा।

पढ़े पूरी खबर…….

2. डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए CM बनेंगे

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है और कांग्रेस ने राज्य को नया मुख्यमंत्री दे दिया है। अब तक उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे डी.के. शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें पार्टी बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह 3 जून को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बता दें कि, कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही थी। आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने बदलाव पर मुहर लगा दी और सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया।

पढ़े पूरी खबर…….

3. सेना प्रमुख बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. फिलहाल केवल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है. अगर जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए पूरी तरह तैयारी कर रही हैं. आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है. कैडेट्स अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें.

पढ़े पूरी खबर…….

4. कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS का पहला रिएक्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस का कॉकरोच जनता पार्टी पर पहला रिएक्शन आया है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के साथ जेन-जी के जुड़ने और सरकार के खिलाफ आंदलोन की संभवनाओं पर आरएसएस यानी संघ ने कहा कि भारत का ‘Gen-Z’ बेहद आशावादी है। भारत के युवाओं को देश पर उनका अटूट विश्वास है। वे संवैधानिक ढांचे के भीतर रहकर काम करते हैं। लिहाजा लोकतंत्र में किसी भी तरह की चर्चा और लोगों द्वारा रखे और व्यक्त किए जाने वाले विभिन्न विचारों को आश्चर्य की तरह नहीं लिया जाना चाहिए।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

भतीजे अभिषेक पर हमले के बाद भड़कीं ममताः टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। सोनारपुर में हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे अभिषेक पर कथित तौर पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और चश्मा भी टूट गया। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उन्हें हेलमेट पहनाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, “शासक अब खुद हत्यारे बन गए हैं। बीजेपी को अपनी इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए। (पूरी खबर पढ़े)

भारत की तरक्की अमेरिका के आखों में चढ़ी : भारत की तरक्की अमेरिका के आखों में चढ़ने लगी है। अमेरिका के युद्ध सचिव (पूर्व में रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ ने शनिवार को सिंगापुर में कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है और वह अपनी सेना का लगातार आधुनिकीकरण कर रहा है। हेगसेथ ने अंतरराष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान ‘शांगरी-ला संवाद 2026’ में नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति से संबंधित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए ये बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने में भारत की विस्तारित रणनीतिक भूमिका की भी प्रशंसा की। (पूरी खबर पढ़े)

बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी कवयित्री बनींः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में 15 साल बाद करारी हार मिलने से पूर्व सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ राज्य की सुवेंदु सरकार भ्रष्ट टीएमसी (TMC) नेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर ररही है। दर्जन भर से अधिक आपराधिक छवि और भ्रष्ट टीएमसी नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं टीएमसी के अंदर भागमदौड़ वाली स्थिति उत्पन्न है। कई नेता टीएमसी को छोड़ चुके हैं। यह सिलसिल बढ़ता ही जा रहा है। बंगाल चुनाव में हार के बाद अपनों के छोड़कर जाने से ममता बनर्जी बहुत दुखी हैं। दुख की इस घड़ी ने ममता बनर्जी को कवयित्री बना दिया है। लिहाजा अपने नेताओं को चले जाने पर ममता बनर्जी ने कविता लिखी है। (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने NEET Paper Leak कराने की भी निगरानी कीः NEET-UG पेपर लीक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) की कार्यशैली को लेकर देश में बवाल जारी है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। 29 मई (शुक्रवार) को सुनवाई के दौरान सरकार ने अपना पक्ष रखा। सरकार ने कहा कि नेट पेपर लीक पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी नजर रखे हुए हैं। इसे लेकर राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने NEET Paper Leak कराने की भी निगरानी कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

NTA की फिर फजीहतः CUET UG Exam में तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा में देरीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) को विवादों के साथ चोली-दामन वाला हो गया है। नेट-यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक होने को लेकर विवाद मचा हुआ है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। इसी बीच आज होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा में भी तकनीकी गड़बड़ी आई है। सीयूईटी यूजी परीक्षा-2026 कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय पर शुरू नहीं हो सकी जिसके पीछे तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इस फजीहत पर एनटीए को मांगनी पड़ी है। (पूरी खबर पढे)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m