Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 अगस्त 2026) की खबरों में अमेरिका बोला- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा; वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी कांग्रेस; बच्चों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता; नीट पेपर लीक पर मोदी सरकार बोली- NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल प्रमुख रहा।

1. अमेरिका बोला- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहली बार श्रीनगर दौरे पर पहुंचे. राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान एक बड़ा बयान दिया है. अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है. भारत की लंबे समय से चली आ रही स्थिति पर अमेरिकी दूत का यह बयान काफी मजबूत समर्थन माना जा रहा है.

2. वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी कांग्रेस
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक बड़े फैसले के तहत पार्टी ने यह साफ किया है कि उसके कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो अंतरा ही गाए जाएंगे. बैठक में कई नेताओं ने 1937 के पार्टी के स्टैंड को दोहराया. राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी ने साल 1937 में अपनाए गए अपने ऐतिहासिक प्रस्ताव और रुख पर दोबारा मुहर लगा दी है.

3. बच्चों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता
Parents Can Evict Children From Property: सीनियर सिटीजन्स (बुजुर्गों) की गरिमा और सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने बड़ा आदेश दिया है। एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कि सीनियर सिटीजन्स (Senior Citizens) अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवनभर गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। बढ़ती उम्र का मतलब असुरक्षा या अपमान नहीं होना चाहिए। बढ़ती उम्र का मतलब असुरक्षा या अपमान नहीं होना चाहिए।

4. नीट पेपर लीक पर मोदी सरकार बोली- NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल
नीट पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पेपर लीक के बाद किए गए सुधारों की जानकारी मोदी सरकार (Modi government) ने सुप्रीम कोर्ट में दी। बुधवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि नीट परीक्षा कराने के लिए अभी जो सिस्टम है वह फुल प्रूफ यानी पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि सरकार ने यह भी माना कि इस प्रक्रिया में इंसानी दखल भी होता है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रश्न पत्र तैयार करने से लेकर छात्रों तक पहुंचाने में गोपनीयता को लेकर कितनी सावधानी बरती जाती है। मोदी सरकार की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप यूपीएससी (UPSC) से सीखना चाहिए।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रसाद बताकर Amazon ने की ठगीः केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर सख्त कारवाई करते हुए ₹1 लाख रूपयों का जुर्माना लगाया है. अयोध्या के श्री राम मंदिर के नाम पर ऑनलाइन मिठाइयां बेचने के मामले में CCPA ने इसे भ्रामक विज्ञापन और उपभोक्ताओं की धार्मिक भावनाओं के व्यावसायिक इस्तेमाल का मामला माना. CCPA की जांच में पाया गया कि इन उत्पादों को राम मंदिर ट्रस्ट की मंजूरी के बिना प्रसाद के तौर पर पेश किया जा रहा था, जो कि श्रद्धालुओं के साथ यह एक प्रकार का धोखा है. (पूरी खबर पढ़े)
जेन-जी के लिए सरकारी बैंक भी बनेंगे ‘Cool’: पेपर लीक पर जेन-जी (युवा) के व्यापक प्रदर्शन ने मोदी सरकार को अंदर तक हिला दिया है। मोदी सरकार जेन-जी को आकर्षित करने के लिए कई निर्णय लिए। अब मोदी सरकार ने बैंकों को Gen Z के प्रति फ्लेक्सिबल (लचीलापन) होने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं और Gen Z के बीच अपनी छवि बदलने बैंकों 2 अक्टूबर से Banking for Youth Campaign शुरू करने का सुझाव दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों को Gen Z के लिए कूल बनने की सलाह दी है। (पूरी खबर पढ़े)
अभिजीत दीपके को पार्क से भगायाः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनकी टीम को दिल्ली में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। नौबत यहां तक आ गई कि दीपके एंड टीम को दिल्ली के पार्क से भागना पड़ा। दिल्ली के एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में अभिजीत दीपके और उनकी टीम जंतर-मंतर सीजन 2 की योजना बना रहे थे। इसी दौरान रहवासी वहां पहुंच गए। लोगों ने अभिजीत दीपके से कहा कि पार्क लोगों के टहलने और घुमने के लिए है। यह राजनीति करने का स्थल नहीं है। यहां यह सब नौटंकी नहीं चलेगी। लोगों के विरोध करने के कारण दीपके और उनकी टीम को भागना पड़ा। (पूरी खबर पढ़े)
मोहन भागवत का अमेरिका-कनाडा और ब्रिटेन के दौराः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस यानी संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका-कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। आरएसएस चीफ मोहन भागवत 25 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हो रहा है। अपनी यात्रा के दौरान आरएसएस प्रमुख भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। (पूरी खबर पhttps://lalluram.com/mohan-bhagwat-us-canada-and-britain-visit-rss-chief-to-leave-on-august-25/ढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

