Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 मई 2026) की खबरों में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश; 9 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े; चीन के कोयला खदान में ब्लास्ट में 90 की मौत; थाईलैंड ने भारतीयों के लिए Visa-Free Entry बंद किया; PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो प्रमुख रहा।

1. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश हुई है। ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। आईआरजीसी ने बकायदा इसके लिए एक आतंकवादी को ट्रेनिंग दी थी। आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खुलासे के बाद बवाल मच गया है।

2. 9 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। जबकि सीएनजी के दाम भी बढ़े (CNG Price Hike) हैं। पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल पर 87 पैसा और डीजल पर 91 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस तरह 9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग 5 रुपये बढ़ चुके हैं। वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है। सीएनजी 9 दिन में 4 रुपय़े मंहगी हो चुकी है।

3. चीन के कोयला खदान में ब्लास्ट में 90 की मौत
मध्य चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए धमाके में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह गैस धमाका शुक्रवार को बीजिंग से लगभग 520 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित किनयुआन काउंटी में हुआ। यह घटना शुक्रवार देर रात खदान द्वारा कार्बन मोनोऑक्साइड का अलर्ट जारी किए जाने के बाद हुई। धमाके के समय खदान के अंदर 247 मजदूर मौजूद थे।

4. थाईलैंड ने भारतीयों के लिए Visa-Free Entry बंद किया
थाईलैंड ने भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री पर रोक लगा दी है। थाईलैंड ने अहम बदलाव करते हुए भारत को अपनी वीजा-मुक्त प्रवेश सूची (Visa-Free Entry List) से हटा दिया है। भारतीय साल 2024 से इस सुविधा का लाभ उठा रहे थे। कोरोना काल के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए Visa-Free Entry शुरू किया था। हालांकि थाई सरकार ने 19 मई को हुई थाई कैबिनेट बैठक में इसे खत्म करने का फैसला लिया। अब अब थाईलैंड की वीजा-छूट व्यवस्था की जगह ‘वीजा ऑन अराइवल’ (VoA) श्रेणी में आएगा।

5. PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर कोलकाता पहुंचे. 14 साल बाद कोई अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता आया है. इससे पहले हिलेरी क्लिंटन ने 2012 में कोलकाता का दौरा किया था. रुबियो मदर टेरेसा हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की. पीएम मोदी ने मुलाकात को लेकर बताया कि श्री मार्को रूबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेः देशभर के हजारों युवाओं के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया. देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में पीएम नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे. इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली. इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने युवाओं को बधाई दी. (पूरी खबर पढ़े)
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को जान से मारने की धमकीः कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (abhijit dipke) को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिजीत दिपके ने खुद दावा करते हुए कहा कि उन्हें व्हाट्सऐप पर जान से मारने की धमकियां भी मिली है। इतना ही नहीं, धमकी देने वाले ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अकाउंट बंद करने या फिर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया था। था. अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स (X) के बाद इंस्टाग्राम (cockroach janata party Instagram Account) अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
तुलसी गबार्ड का इस्तीफा: अमेरिकी खुफिया विभाग (US intelligence) की निदेशक तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रंप की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बैठक के दौरान इस्तीफा दे दिया। तुलसी अमेरिका की ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। 30 जून 2026 उनका आखिरी कार्य दिवस होगा। तुलसी के इस्तीफा देने के बाद भी ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ की है। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारीः पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में अब पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के बर्नपुर इलाके में एक और तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया. शनिवार को बर्नपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ये दफ्तर सेल-आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) की जमीन पर बना हुआ था. ममता सरकार में इस दफ्तर की तरफ किसी की आँख उठाने की हिम्मत नहीं थी लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से हालात बदल गए हैं. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

