Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 अप्रैल 2026) की खबरों में बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को ठोकने की खुली धमकी दी; गुजरात निकाय चुनाव में सभी 15 निगमों में भाजपा की जीत; मुंबई में ‘पहलगाम’ जैसा हमला; पीएम मोदी का सिक्किम दौरा प्रमुख रहा।

1. बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को ठोकने की खुली धमकी दी
टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। टीएमसी और बीजेपी अब आमने-सामने हैं. बीजेपी नेता अजय आलोक की एक पोस्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने लंबा पोस्ट कर पलटवार किया है. टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। TMC की ओर से मंगलवार (28 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टूनों के बाद BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने पर उतर आई है.”

2. गुजरात निकाय चुनाव में सभी 15 निगमों में भाजपा की जीत
गुजरात निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा ने 76.4% स्ट्राइक रेट के साथ 6161 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. महानगरपालिकाओं में भाजपा ने 90% से अधिक सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. नगरपालिकाओं और पंचायतों में भी सत्ताधारी दल का दबदबा कायम रहा है. अन्य उम्मीदवारों ने भी 592 सीटों पर कब्जा जमाया, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के पक्ष में एकतरफा नजर आया.

3. मुंबई में ‘पहलगाम’ जैसा हमला
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. यहां एक इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबैर अंसारी के तौर पर की है और मात्र डेढ़ घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि हमलावर ने पहले गार्ड का नाम और उसके धर्म के बारे में पूछा और फिर उसे चाकू घोंप दिया.

4. पीएम मोदी का सिक्किम दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंगलवार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं अवसंरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि सिक्किम पूरब का स्वर्ग और ऑर्किड का बगीचा है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली बार की गई NIA की तैनातीः पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे और आखिरी चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है लेकिन इस तैयारी की सबसे बड़ी बात ये है कि आयोग ने इस अंतिम दौर के चुनाव में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की तैनाती की है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए NIA की तैनाती की गई है। यह निर्देश चुनावी राज्य में देसी बमों की बरामदगी और एक हल्के विस्फोट की रिपोर्ट के बाद आया है। राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। (पूरी खबर पढ़े)
UAE ने किया OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का ऐलानः वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए खुद को पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) और OPEC+ से बाहर कर लिया है। यह फैसला 1 मई से लागू होगा। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच यह तेल निर्यातक समूहों और सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका है। UAE ऊर्जा मंत्री सुहैल मोहम्मद अल-मजरूई ने बताया कि क्षेत्रीय शक्ति की ऊर्जा रणनीतियों पर विचार के बाद फैसला लिया है। (पूरी खबर पढ़े)
Gold Silver Prices Today : ग्लोबल मार्केट में बढ़ी सोने-चांदी की चमकः US फेडरल रिजर्व बैंक की मीटिंग से पहले कमोडिटी मार्केट में थोड़ी तेजी देखी जा रही है. मंगलवार, 28 अप्रैल को COMEX पर सोने की कीमतें $4,703.70 प्रति औंस पर बंद हुईं, जबकि चांदी की कीमतें $75.405 प्रति औंस तक पहुंच गईं. फिलहाल, मार्केट का ध्यान US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान की ओर से पेश किए गए एक प्रस्ताव की समीक्षा पर टिका है. (पूरी खबर पढ़े)
IPL 2026: पंजाब की पहली हार, राजस्थान ने 6 विकेट से दी मातः आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान ने 223 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

