Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 अप्रैल 2026) की खबरों में खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, फिर पलटे; केरलम के पटाखा यूनिट में धमाके में 13 की मौत; पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी; देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप, रात में चल रही लू प्रमुख रहा।

1. खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, फिर पलटे

महिला आरक्षण बिल पर द्वारा कांग्रेस पर किए गए ताबड़तोड़ हमले के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को आतंकवादी बता दिया है. चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान दे दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है.

पढ़े पूरी खबर…….

2. केरलम के पटाखा यूनिट में धमाके में 13 की मौत

केरलम के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में यूनिट (पटाखे रखने की जगह) में भीषण धमाका हुआ है. इस हादसे में 13 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इसके अलावा 20 से अधिक घायल बताए जा रहे है. जहां हादसा हुआ वह यूनिट त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे तैयार कर रही थी. हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. बताया जा रहा है कि, मृतकों की संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है.

पढ़े पूरी खबर…….

3. पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी

आज ही के दिन 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 22 निर्दोष पर्यटकों कही हत्या कर दी थी। देश के इतिहास यह पहली बार था, जब आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा था। आतंकवादियों ने 25 हिंदू समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान (Pakistan) को खास मैसेज दिया है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप

देश के कई राज्यों गर्मी (Heat) का प्रकोप शुरू हो गया है। देश के कई शहरों में हीटवेव (heatwave) चलने के कारण तापमान 45°C तक पहुंच गया है। यूपी का बांदा और विदर्भ का वर्धा देश में सबसे गर्म शहर बन गया है। बांदा 17 अप्रैल को 45°C तापमान दर्ज करने वाला पहला शहर बना। विदर्भ के वर्धा में भी तापमान 45°C तक पहुंच गया। जबकि 20 अप्रैल को यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म रहा। 20 अप्रैल को प्रयागराज का तापमान 44°C दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने आज (21 अप्रैल) हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, वेस्टर्न यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ में रातें भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

मोहन भागवत की Z+ सिक्योरिटी खर्च का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचाः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के Z+ सिक्योरिटी खर्च का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। नागपुर निवासी ललन सिंह ने मोहन भागवत को मिली Z प्लस सुरक्षा को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में मोहन भागवत की Z+ सिक्योरिटी को हटाने की मांग की गई। हालांकि मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही याचिकाकर्ता की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोपः लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पास नहीं होने पर पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन (PM Narendra Modi Address To Nation) पर विवाद बढ़ गया है। 700 से अधिक बुद्धिजीवियों ने इसे ‘आदर्श आचार संहिता’ का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग (election Commission) से शिकायत की है। सीईसी ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को लेटर लिखने वालों में पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, नेता, एक्टिविस्ट और पत्रकार शामिल हैं। (पूरी खबर पढे)

Apple को मिला नया CEO: टेक कंपनी एपल को नया सीईओ मिल गया है। Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक (Tim Cook) 15 साल बाद इस्तीफा देंगे। कंपनी ने जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त किया है। टिम कुक एक सितंबर 2026 को सीईओ की जिम्मेदारी जॉन टर्नस को सौंपेंगे। इसके बाद टिम कुक Apple में बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में वे जुड़े रहेंगे। (पूरी खबर पढ़े)

यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तारः पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने युसुफ पठान के ससुर खालिद खान और उनके बेटे उमरशाद समेत एक अन्य को गिरफ्तार किय़ा है। तीनों को यूसुफ खान नाम के शख्स के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m