Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 सितंबर 2026) की खबरों में मराठा आरक्षण आंदोलन फिर तेज, जाकिर चौधरी के बयान पर भारत का करारा जवाब, बडगाम एनकाउंटर: अशदार गली में एक आतंकी ढेर, स्‍टॉक मार्केट के दिग्‍गज शंकर शर्मा ने उठाए GDP पर सवाल प्रमुख रहा।

मराठा आरक्षण आंदोलन फिर तेज

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। जालना के अंतरवाली सराटी गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सरकार को 11 सितंबर तक का समय दिया है। उन्होंने गुरुवार रात स्पष्ट किया कि अगर तब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 12 सितंबर को समर्थकों के साथ मुंबई पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

जाकिर चौधरी के बयान पर भारत का करारा जवाब

Birmingham Mayor Kashmir Statement: ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम के मेयर जाकिर चौधरी के कश्मीर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। चौधरी ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की अपील की थी। उनके बयान के बाद ब्रिटेन में भी इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

पढ़े पूरी खबर…..

बडगाम एनकाउंटर: अशदार गली में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर की CRPF यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ऑपरेशन अशदार के तहत की गई। सुरक्षाबलों ने मौके से एक AK राइफल समेत युद्ध संबंधी सामग्री बरामद की है।

पढ़े पूरी खबर…..

स्‍टॉक मार्केट के दिग्‍गज शंकर शर्मा ने उठाए GDP पर सवाल

India GDP Growth: भारत की तिमाही GDP ग्रोथ को लेकर जारी बहस अब राजनीतिक और आर्थिक गलियारों से निकलकर शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा तक पहुंच गई है। पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग द्वारा GDP के आंकड़ों पर सवाल उठाए जाने के बाद अब शर्मा ने भी भारत की आर्थिक वृद्धि और आम लोगों की जमीनी स्थिति के बीच कथित अंतर को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

सोनिया गांधी की किताब को अब दूसरी कंपनी करेगी पब्लिश

लंबे विवाद के बाद आखिरकार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को हार्परकॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगा. इसे पहले पहले पेंगुइन रैंडम हाउस छापने वाला था मगर बाद में उसने इससे इनकार कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक पेंगुइन ने सोनिया गांधी से पीएम मोदी, आरएसएस से जुड़े कुछ अंश हटाने के लिए कहा था. इससे उन्होंने इनकार कर दिया. ये किताब अब 10 नवंबर को पब्लिश होने जा रही है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पीएम मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को बधाई दी; PM Modi Congrats Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने नया राजनीतिक रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। मेलोनी ने सबसे लंबे समय तक लगातार इटली की प्रधानमंत्री (Italy longest serving Prime Minister) रहने का रिकॉर्ड बनाया है। अपने खास दोस्त की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए स्पेशल मैसज भेजा है। (पढ़े पूरी खबर)

आरजी कर रेप-मर्डर केसः आरजी कर रेप-मर्डर केस में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में जांच की तीव्रता से पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (Ratna Debnath) बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पीड़िता की विधायक मां ने सीबीआई जांच की आलोचना करते हुए कहा कि वो CBI जांच की प्रगति से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। सरकार बदलने और खुद की पार्टी की सरकार बनने के बावजूद न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसाः श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। इससे IndiGo फ्लाइट पोल (VDGS पोल) से टकरा गया। इससे फ्लाइट का आगे वाला हिस्सा (नोज) पूरी तरह डैमेज हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी को चोटें नहीं आई। (पढ़े पूरी खबर)

नेपाल में कुदरत का करिश्मा: Nepal Floods Trishuli Hydropower Tunnel Rescue Operation: नेपाल में आए भीषण बाढ़ के 10वें दिन कुदरत का करिश्मा (चमत्कार) देखने को मिला है। रसुवा में त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर सुरंग से 10वें दिन 2 लोग जिंदा निकले हैं। मलबे से दो लोगों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 9 दिन बाद सुरंग के अंदर से 2 व्यक्तियों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। त्रिशूली हाइड्रोपावर प्लांट के सुरंग से और मजदूरों की आवाजें सुनाई दे रही है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

रूस-यूक्रेन में शांति पहल शुरू: Russia-Ukraine Peace Talks: रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशें अब एक बार फिर तेज होती दिख रही हैं। रूस और यूक्रेन शांति समझौते में भारत मध्यस्थता के लिए तैयार हो गया है। SCO Summit में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से युद्ध खत्म करने की अपील के तीन दिन बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे हैं। एस जयशंकर ने रूस-यूक्रेन में शांति की पहल के लिए मध्यस्थता की पेशकेश की है। वहीं पीएम मोदी की अपील के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी एक्टिव हो गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

भारत का ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की हरकतों पर रखेगा नजरः इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने EOS-05 को ले जाने वाले GSLV-F17 को आधी रात (2:55 AM) 40 सितंबर 2026 को सफलता से लॉन्च किया. यह 36,000 किलोमीटर ऊंचाई से भारत का हर 30 मिनट में फोटो लेगा. आपदा प्रबंधन और कृषि निगरानी के लिए महत्वपूर्ण मिशन है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार की आधी रात को इतिहास रचते हुए एडवांस्ड अर्थ ऑब्ज़र्वेशन स्पेसक्राफ्ट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया है. (पढ़े पूरी खबर)

ट्रम्प-सरकार ने अवैध प्रवासियों को खदेड़ने वाले गेम लॉन्च : अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने के मिशन पर अमेरिकी सरकार लगातार अग्रसर है। देश से लगभग 10 लाख ऐसे लोगों को ट्रम्प सरकार में अमेरिका से बाहर किया जा चुका है। इसी कड़ी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस ने ऑनलाइन वीडियो गेम्स की एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसमें खिलाड़ी अवैध प्रवासियों का पीछा कर उन्हें पकड़ सकते हैं, डिपोर्ट कर सकते हैं और अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बना सकते हैं। वेबसाइट का एक गेम ‘रियो रन’ क्लासिक ‘स्नेक’ पर बेस्ड है। इसमें अमेरिकी बॉर्डर प्रमुख टॉम होमन का डिजिटल किरदार रियो ग्रांडे नदी के पास प्रवासियों का पीछा करता है। दूसरा गेम ‘बिल्ड द वॉल’ है। इसमें खिलाड़ी ब्लॉक्स जोड़कर अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाते हैं। गेम में लिखा है- “आने वाली भीड़ से सीमा की रक्षा करें।” (पढ़े पूरी खबर)

Supreme Court का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों में न्यायिक अधिकारियों (Judicial Officers) की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने यह निर्देश जारी किया। हालांकि, 60 साल की उम्र पूरी होने पर संबंधित न्यायिक अधिकारी की सूटेबिलिटी और परफॉर्मेंस का हाई कोर्ट द्वारा आकलन किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m