Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 जुलाई 2026) की खबरों में मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, PM मोदी ने बनाई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित, PM मोदी ने Gen-Z से किया संवाद, प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार प्रमुख रहा।

मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने कुल 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया और कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह मीराबाई चानू का कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।

पढ़े पूरी खबर…..

PM मोदी ने बनाई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित

NEET UG 2026 और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 26 जुलाई 2026 को घोषणा की कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

PM मोदी ने Gen-Z से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित गांव प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और Gen-Z की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में सामूहिकता की एक मजबूत परंपरा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास और राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

पढ़े पूरी खबर…..

प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी। जोशी इसके साथ ही उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को ‘विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना’ के साथ स्वीकार कर रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

चीन ने चक्रवात नौल को लेकर ‘रेड अलर्ट’ किया जारी: चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात ‘नौल’ (Noul) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात ‘नौल’ के गुआंगदोंग प्रांत में तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. यह चीन की चक्रवात चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर की चेतावनी है. रविवार के लिए इलाके की सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. हांगकांग में एहतियात के तौर पर 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं (पढ़े पूरी खबर)

बाबा वैद्यनाथ मंदिर में VIP-VVIP दर्शन पर रहेगा रोक: Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान बाबा वैद्यनाथ मंदिर में VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगा। साथ ही श्रद्धालुओं को AI और QR कोड से सुविधाएं मिलेगी। श्रावणी मेले में तैयारियों को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार (Sudivya Kumar) ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा बेहतर करने, मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय, स्नानगृह के साथ मिस्टकूलिंग में इजाफा करने समेत कई आदेश दिए।  (पढ़े पूरी खबर)

असम के मंत्री की बेटी ने लगाए पीएम मोदी के खिलाफ नारे: नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में असम के मंत्री केशव महंता की बेटी के शामिल होने के वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा को न मानती हो। (पढ़े पूरी खबर)

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी: नीट पेपर लीक को लेकर बीते दिनों तक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल और अनशन हुए. ‘Gen-Z’ और पुलिस के बीच जबरदस्त संघर्ष की तस्वीरें भी देखने को मिलीं. इस बीच सभी का ध्यान E 20 पेट्रोल से हट गया. हालांकि, अब CJP के आंदोलन वापसी के बाद एक बार फिर से इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सुर्खियों में है. पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा. जिसका नतीजा रहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अब सोशल मीडिया पर एक नई ‘पार्टी’ उतर आई है. नाम है E20 जनता पार्टी. मांग सिर्फ एक है. देश के लोगों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए. मीम्स, तंज और सवालों के सहारे शुरू हुआ यह अभियान अब पेट्रोल पंप से लेकर सरकार की ईंधन नीति तक बहस छेड़ रहा है. (पढ़े पूरी खबर)

CJP को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेतृत्व में तिरंगा विजय रैली का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवा और जेनरेशन जेड के लोग शामिल हुए। रैली के दौरान उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए, जिससे कार्यक्रम ने खास राजनीतिक और सामाजिक ध्यान खींचा। (पढ़े पूरी खबर)

संसद मार्च’ के दौरान बल प्रयोग: 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों के बीच रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने घटनाक्रम की आंतरिक समीक्षा की है। समीक्षा में सामने आया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान जवानों द्वारा अपनाया गया ‘फोर्स ग्रेडिएंट’ निर्धारित मानकों और RAF के प्रशिक्षण के अनुरूप नहीं था। खास तौर पर पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर RAF की भूमिका सवालों के घेरे में आई थी। (पढ़े पूरी खबर)

Strait of Hormuz में बड़ा हादसा: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गों में शामिल Strait of Hormuz में एक ऑयल टैंकर के Sea Mine से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर सामने आई है। ईरान की न्यूज एजेंसी Tasnim के मुताबिक, टैंकर ईरान की ओर से निर्धारित समुद्री मार्ग से भटक गया था। इसके बाद वह समुद्र में मौजूद माइन की चपेट में आ गया और उसमें जोरदार धमाका हो गया। (पढ़े पूरी खबर)

देवेंद्र फडणवीस ने अटकलों पर लगाया विराम: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय राजनीति में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि वह महाराष्ट्र की राजनीति में ही सक्रिय रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से उनके दिल्ली दौरे के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, फडणवीस ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर)

पूर्व CM सिद्धारमैया ने 2028 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान: कर्नाटक की सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान करते हुए 2028 के विधानसभा चुनाव से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने शनिवार को मंड्या जिले के के.आर. पेट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह नहीं बची है. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m