Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 अगस्त 2026) की खबरों में ब्लिंकिट-स्विगी से सिर्फ 5 किलो शक्कर मिलेगी; NCLT ने सुभाष चंद्रा का 22000 करोड़ का कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में सैटल किया; परिसीमन पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा; रूस में पेट्रोल संकट, भारत ने 10 लाख बैरल पेट्रोल भेजा प्रमुख रहा।

1. ब्लिंकिट-स्विगी से सिर्फ 5 किलो शक्कर मिलेगी
त्योहारी सीजन से पहले Sugar Price में तेज उछाल ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी की कीमत एक महीने में 48 रुपए से बढ़कर 65.05 रुपए किलो पहुंच गई है। बढ़ती कीमत और सप्लाई के दबाव के बीच Quick Commerce प्लेटफॉर्म और बड़े रिटेल स्टोर्स ने खरीदारी की सीमा तय कर दी है। ब्लिंकिट पर एक बार में अधिकतम 5 किलो, जबकि स्विगी इंस्टामार्ट पर 1-1 किलो के दो पैकेट या 5 किलो का एक पैक खरीदा जा सकेगा।

2. NCLT ने सुभाष चंद्रा का 22000 करोड़ का कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में सैटल किया
मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा 22,000 करोड़ के कर्ज में बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण यानी एनसीएलटी (NCLT) ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के 22,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज को महज 6.5 करोड़ रुपये में सैटल करने को मंजूरी दे दी है। NCLT के इस फैसले से कर्ज देने वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अपने 99.97% बकाए पैसे का नुकसान सहना पड़ेगा। वहीं इस फैसले ने देश के बैंकिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

3. परिसीमन पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रस्तावित परिसीमन को लेकर अपनी पुरानी मांगें दोहराई हैं। उन्होंने कहा कि इस अहम मुद्दे पर कोई भी प्रस्ताव संसद में लाने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों को उसका विस्तृत अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

4. रूस में पेट्रोल संकट, भारत ने 10 लाख बैरल पेट्रोल भेजा
यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की तेल रिफाइनिंग व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर अब रूस में पेट्रोल की उपलब्धता पर दिखने लगा है। दुनिया के बड़े कच्चे तेल उत्पादकों में शामिल रूस को घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए भारत से भी पेट्रोल मंगाना पड़ रहा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पेपर लीक करवाकर प्रेमिका को ड्रग इंस्पेक्टर बनवायाः महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी एमपीएससी (MPSC) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक घोटाले (Drug Inspector Exam Paper Leak Scandal) में नया और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पेपर लीक घोटाला किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा हैय़ इस पूरे मामले के केंद्र में प्यार, धोखा, बेवफाई और इंतकाम की वो आग है जिसने राज्य के एक बहुत बड़े प्रशासनिक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया। प्यार में धोखा मिलने के बाद प्रेमी ने ही MPSC Paper Leak घोटाले की पूरी कुंडली खोल दी। (पूरी खबर पढ़े)
आदिवासी आश्रम में 21 छात्राओं से दरिंदगी: आदिवासी आश्रम में 21 छात्राओं से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी पीड़िता नाबालिग हैं। सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में नाबालिग 21 छात्राओं के यौन शोषण मे सनसनी मचाकर रख दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी गणपत गवली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब छात्राओं के बयानों की कड़ियां जोड़ रही हैं। ये पूरा मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापूर आदिवासी आश्रमशाला का है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित घटनाएं कब और किन परिस्थितियों में हुईं। (पूरी खबर पढ़े)
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने ही मुंबई पुलिस को किया रोस्टः यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने बड़बोलेपन और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही नजारा मुंबई साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में देखने मिला। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने ही मुंबई पुलिस को रोस्ट (लताड़) कर डाला। मुंबई पुलिस को लेकर उनके बयान पर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस जमकर हंसे। मुंबई पुलिस के रोस्ट होने पर सीएम फडणवीस का हंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम पर घमासान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) का X अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, अकाउंट सस्पेंड किए जाने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हुआ है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


