Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 जून 2026) की खबरों में G-7 समिट में ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा; DMK बोला- राहुल गांधी सबसे बड़ा मजाक; भारत में टेलीग्राम बैन; कफ सिरप पर नियम बदला; Diesel पर एक्सपोर्ट ड्यूटी; नागपुर में भारतीय आर्मी जवान की पत्नी से रेप और धर्मांतरण प्रमुख रहा।

1. G-7 समिट में ट्रंप से मिले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट में शामिल हुए। G-7 नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर चिंता जाहिर की। खास बात ये है कि जब मोदी नेताओं को संबोधित कर रहे थे उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहीं मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की हालिया मौतों पर चिंता जताई।

2. DMK बोला- राहुल गांधी सबसे बड़ा मजाक
तमिलनाडु की सत्ता सुख एक साथ भोगने वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी डीएमके और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद गठबंधन से अलग हुई कांग्रेस पर डीएमके लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। अब डीएमके ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। डीएमके ने राहुल गांधी को एक बड़ा जोक (Big Joke) कहा है। साथ ही न पर विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक आचरण पर भी सवाल उठाए हैं।

3. भारत में टेलीग्राम बैन
भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया गया है। मोदी सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने (Modi government temporarily blocks Telegram) का फैसला लिया है। NEET री-एग्जाम के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। आदेश के मुताबिक, टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई पाबंदी लगाई है। टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। जबकि 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा। एनटीए ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

4. कफ सिरप पर नियम बदला
कफ सिरप पर नियम बदल गया है। केंद्र सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए सिरप की ओवर-द-काउंटर (OTC) बिक्री पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने 9 जून 2026 को जारी अधिसूचना के जरिए Drugs (Fifth Amendment) Rules, 2026 लागू कर दिया है। इसके लागू होने के बाद कफ सिरप खरीदने के लिए अब डॉक्टर की पर्ची अनिवार्य होगी।

5. नागपुर में भारतीय आर्मी जवान की पत्नी से रेप और धर्मांतरण
महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय आर्मी जवान (Indian Army Jawan) की पत्नी से रेप और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, हिंदू महिला को बीफ खाने को परोसा और जबरन निकाह करने की कोशिश भी की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मध्य प्रदेश के तामिया निवासी मौलाना फरार है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर मिली अपनी हार और सीएम सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की जीत को चैंलेज किया है। ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर मिली अपनी हार को कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में चुनौती दी है। ममता बनर्जी मंगलवार को खुद कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचकर याचिका दायर कर सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज किया। इस दौरान ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना, और कल्याण बनर्जी मौजूद थे। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में केरल के युवक की पीट-पीटकर हत्याः पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग की वारदात हुई है। बंगाल में मलयालम बोलने पर केरल के युवक की हत्या (Kerala youth murdered in Bengal) कर दी गई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas) जिले में भीड़ ने केरल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला। ममाले में पलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबलिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं शेष आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़े)
डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसलाः डीजल पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने आज यानी 16 जून से Diesel पर 14 रुपये/लीटर और ATF पर 12.5 रुपये/लीटर एक्साइज ड्यूटी (SAED) बढ़ा दी है। फिलहाल पेट्रोल के निर्यात पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका रेट पहले की तरह ही 1.5 रुपये प्रति लीटर बना रहेगा। (पूरी खबर पढ़े)
स्मृति मंधाना TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची मेंः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने उन्हें वर्ष 2026 की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

