Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 अगस्त 2026) की खबरों में ED डायरेक्टर राहुल नवीन को केंद्र सरकार ने दिया एक्सटेंशन, संसद में केंद्र से लड़ने के लिए विपक्ष एकजुट, आयुष्मान भारत योजना पर सरकार ने 2359 अस्पताल को किया डी-एम्पैनल, राहुल गांधी की PC पर जेपी नड्डा का पलटवार, कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप प्रमुख रहा।

FCRA संशोधन बिल: संसद में केंद्र से लड़ने के लिए विपक्ष एकजुट
Lalluram Desk. FCRA संशोधन बिल 2026: संसद के मॉनसून सत्र में आज भी केंद्र के ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का विरोध जारी रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ़्ते संसद में इस बिल पर चर्चा होगी। इस बिल का मकसद ‘विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, 2010’ में संशोधन करके विदेशी योगदान के नियमन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में तमिल एंथम अनिवार्य
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के तमिल भाषा से जुड़े प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसके तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों में राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ गाना अनिवार्य कर दिया गया है. सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल थाई वाज्थु से करने के फैसले पर DMK और AIADMK ने भी समर्थन दिया है.

आयुष्मान भारत योजना पर सरकार ने 2359 अस्पताल को किया डी-एम्पैनल
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) में नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार की तरफ से दो हजार से ज्यादा अस्पतालों के खिलाफ आयुष्मान भारत के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 7 अगस्त को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि योजना के तहत 2,359 अस्पतालों को पैनल से हटा दिया गया है.

राहुल गांधी की PC पर जेपी नड्डा का पलटवार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने राहुल गांधी पर लगातार अपना रुख बदलने और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मकसद चर्चा करना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय समय के अनुसार करीब सुबह 7 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है। भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और करीब 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, राहत एवं बचाव एजेंसियां अभी नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पेपर लीक मामलों पर ED का शिकंजा: पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों का रुख अब सख्त होता नजर आ रहा है। पेपर लीक केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने देश के कई राज्यों में दर्ज पेपर लीक से जुड़े मामलों को अपने स्तर पर जांच के लिए टेकओवर करते हुए ECIR दर्ज की है। (पढ़े पूरी खबर)
ED डायरेक्टर राहुल नवीन को केंद्र सरकार ने दिया एक्सटेंशन: 1993 बैच के रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर राहुल नवीन का केंद्र सरकार ने ED के डायरेक्टर के रूप में कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है. IRS राहुल नवीन को अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन में लंबा अनुभव है. राहुल नवीन के कार्यकाल में ED ने बैंक फ्रॉड, निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड, अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की है. (पढ़े पूरी खबर)
भारतीय बॉक्सर ने पीएम मोदी को सुनाया दिलचस्प किस्सा: Indian Boxer Narender Berwal Meet PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मे पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इसल दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों से उनके कुछ दिलचस्प किस्से सुनें। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट हेवीवेट बॉक्सर नरेंदर बेरवाल ने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स की अपनी पाकिस्तान के बॉक्सर के खिलाफ हुए मैच का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उसे सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े। (पढ़े पूरी खबर)
पीएम बालेन शाह ने तोड़ा अपना ही नियम: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपना ही सालों पुराना नियम तोड़ते हुए पहली बार अकेले में किसी विदेशी राजदूत से मुलाकात की। शाह ने सोमवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी विदेशी राजदूत के साथ शाह की यह पहली वन-टू-वन मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान नवीन श्रीवास्तव ने शाह को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने भारत की ओर से नेपाल के साथ अच्छे रिश्ते और सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों के बीच भारत-नेपाल संबंधों, विकास सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। (पढ़े पूरी खबर)
संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए सदन से अनुपस्थित रहने को लेकर तीखा हमला बोला है. संजय राउत ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की संसद में अनुपस्थिति पर सवाल उठाए. संसद के जारी मानसून सत्र के दौरान संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि “आप 56 इंच वाले हो, एक बार अंदर आकर तो देखो. डरो मत. राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे.” (पढ़े पूरी खबर)
PoK में तीसरे चरण की वोटिंग टली: लगातार हो रहे प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 10 अगस्त सोमवार को होने वाली वोटिंग अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। बता दें कि, PoK में कुल 45 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले दो चरणों में शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने कुल 24 सीटें जीतीं। इसके बाद PML-N का PoK में सरकार बनाना तय था। लेकिन तीसरे चरण की 11 सीटों पर चुनाव अब टल गया है। (पढ़े पूरी खबर)
अरुणाचल पर भारत के रुख से ड्रैगन तिलमिलाया: अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत की ओर से 27 जगहों के स्टैंडर्ड नाम और पहचान तय करने के उठाए गए कदम से चीन पूरी तरह बौखला गया है. चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बार-बार बदलने की कुचेष्टा के जवाब में भारत ने ऐसा किया है. चीन का एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ने एक्सपर्टों के हवाले से कहा है कि इस फैसले से दोनों मुल्कों की बातचीत में बाधा आएगी. (पढ़े पूरी खबर)
कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन का विवादित बयान: Vande Mataram Row: राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026 (National Honour(Amendment) Bill, 2026) यानी ‘वंदे मातरम् बिल’ संसद (लोकसभा और राज्यसभा) से पास हो चुका है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही यह कानून बन जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण प्रदान हो जाएगा। वहीं संसद से पास होने के बाद भी वंदे मातरम पर सियासी संग्राम जारी है। विपक्ष पार्टियों के नेता वंदे मातरम बिल का विरोध कर रहे हैं। अब केरल से कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने वंदे मातरम को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा कि गोली मार दोगे फिर भी वंदे मातरम नहीं गाऊंगा। (पढ़े पूरी खबर)
छात्रों पर विवादित बयान देने वाला केरलम का यूट्यूबर गिरफ्तार: केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस ने जांच के लिए डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहनदास ने 24-25 जुलाई को यूट्यूब चैनल ‘पथरिका’ पर वीडियो अपलोड किए थे। (पढ़े पूरी खबर)
विदेश जाने के लिए छटपटा रहे अभिषेक को SC से राहत: सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए तीन सप्ताह तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विदेश यात्रा करने और अपनी पसंद के स्थान पर चिकित्सा उपचार कराने का अधिकार है। (पढ़े पूरी खबर)
सुप्रीम कोर्ट की अश्विनी उपाध्याय को सलाह: 14 साल तक के बच्चों को दी जाने वाली सेक्युलर और धार्मिक शिक्षा से जुड़े संस्थानों के रजिस्ट्रेशन, मान्यता, सुपरविजन और मॉनिटरिंग की मांग को लेकर दायर याचिका पर सोमवार, 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस अरविंद कुमार ने याचिकाकर्ता और वकील अश्विनी उपाध्याय को अहम कानूनी सलाह दी। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


