Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 सितंबर 2026) की खबरों में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के प्रतिनिधियों को अमेरिका वीजा देने से इनकार, अपने नाम की SIM किसी को देना पड़ेगा भारी, पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, चुनाव आयोग ने अपने ही आयुक्त सुखबीर सिंह संधू को थमाया नोटिस प्रमुख रहा।

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के प्रतिनिधियों को अमेरिका वीजा देने से इनकार

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र से पहले अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर सामने आया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों, जिसमें उनकी संचार टीम के सदस्य भी शामिल हैं, को अमेरिका का वीजा देने से इनकार कर दिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

अपने नाम की SIM किसी को देना पड़ेगा भारी

अगर आपके नाम पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में है, तो अब सावधान होने की जरूरत है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 21 सितंबर 2026 को नई एडवायजरी जारी कर नागरिकों को फर्जी SIM, टेलीकॉम आइडेंटिफायर के दुरुपयोग और IMEI से छेड़छाड़ के खिलाफ चेतावनी दी है। कुछ उल्लंघनों पर 3 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

चुनाव आयोग ने अपने ही आयुक्त सुखबीर सिंह संधू को थमाया नोटिस

Notice Issued To Election Commissioner Sukhbir Singh Sandhu: दिल्ली एसआईआर (Delhi SIR) यानी (वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन) तहत चुनाव आयोग (election Commission) ने 33.13 लाख वोटर्स को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने वालों की लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल है। यहां तक चुनाव आयोग ने अपने ही आयुक्त सुखबीर सिंह संधू को नोटिस थमाया है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू के नाम में गड़बड़ी के चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू के अलावा पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिश्री, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज शामिल हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

असदुद्दीन ओवैसी ने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया: Asaduddin Owaisi thanked Nitin Gadkari: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुक्रिया कहा है। कानपुर में उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने इस दौरान अपने पांच विधायकों का दिलचस्प किस्सा सुनाया। (पढ़े पूरी खबर)

Central Railway Ticket Checking: सेंट्रल रेलवे ने बिना टिकट और अनधिकृत तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अप्रैल से अगस्त के बीच रेलवे की विभिन्न टीमों ने करीब 18 लाख मामलों में कार्रवाई की और यात्रियों से कुल ₹140.8 करोड़ का जुर्माना वसूला। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार जुर्माने से होने वाली आय में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। (पढ़े पूरी खबर)

Railway UPI Ticket Booking: Railway UPI Ticket Booking: भारतीय रेलवे में UPI से ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए 15 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू होने जा रहा है। हालांकि, इस बदलाव का सीधा अतिरिक्त बोझ यात्रियों पर नहीं पड़ेगा। ₹2,000 से ज्यादा के रेलवे टिकट के UPI भुगतान पर 0.4 फीसदी की जगह ₹5 का फ्लैट Merchant Discount Rate (MDR) लागू होगा। (पढ़े पूरी खबर)

ट्रम्प की धमकियों बीच ईरान का बयान: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखी हैं. इसके साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर निर्णायक युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन तेहरान के खिलाफ अपने अगले बड़े कदम पर गंभीरता से विचार कर रहा है. (पढ़े पूरी खबर)

रूस में पुतिन का जलवा बरकरार: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली युनाइटेड रशिया पार्टी ने एक बार फिर आम चुनावों में जीत का परचम लहरा दिया है. लंबे समय से यूक्रेन के साथ युद्ध में होने के बावजूद पार्टी ने बंपर बहुमत हासिल किया है. पुतिन की पार्टी ने संसद की 450 सीटों में से रिकॉर्ड 355 सीटें जीती हैं. सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के अनुसार, 95% से ज़्यादा पोलिंग स्टेशनों के नतीजों से पता चला कि क्रेमलिन की ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी को पार्टियों के लिए तय 225 सीटों में से 58% से कुछ कम वोट मिले. बाकी 225 सांसद सिंगल-बैलेट मुकाबलों में चुने गए और नतीजों में ‘यूनाइटेड रशिया’ के उम्मीदवार इनमें से 208 सीटों पर आगे रहे. (पढ़े पूरी खबर)

 सोनिया गांधी को झटका: Sonia Gandhi Voter List Controversy: वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी को झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने निचली अदालत का आदेश रद्द कर दिया है, जिसमें सोनिया गांधी का नाम नागरिकता हासिल करने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोप की जांच से इनकार किया गया था। दिल्ली कोर्ट ने कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के खिलाफ FIR करने से मना करने वाले मैजिस्ट्रियल कोर्ट के ऑर्डर को रद्द कर दिया। कोर्ट ने स्पीकिंग ऑर्डर पास करने के लिए मामला वापस ACJM कोर्ट को भेज दिया है। साथ ही आदेश पारित करने और नए सिरे से सुनवाई का निर्देश दिया है।  (पढ़े पूरी खबर)

ओरेकल ने भारत में 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: Oracle Lays off 3000 Employees In India: एक बार फिर दुनिया की बड़ी टेक कंपनी ओरेकल में छंटनी हुई है। अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने भारत में 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारत में ओरेकल हेल्थ, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सेल्स जैसे विभागों के करीब 3000 लोगों की छंटनी हुई है।  कंपनी ने छंटनी के इस नए दौर के बीच कर्मचारियों को मिलने वाले सेवरेंस पैकेज यानी हर्जाने की शर्तें भी जारी कर दी है। (पढ़े पूरी खबर)

SIR एक Frankenstein Monster: देश भर में SIR के दौरान मचे घमासान के बीच खबर है दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुए SIR के बाद चुनाव आयुक्त SS संधू, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को नोटिस भेजा गया है. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मतदाताओं की तरफ से जमा कराए गए एन्यूमरेशन फॉर्म में कुछ विसंगतियां मिलने के बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. (पढ़े पूरी खबर)

दोबारा गिरफ्तारी’ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः Supreme Court Big Decision On Re-Arrest: दोबारा गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोबारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस को मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी होगी। जबकि पुलिस को वाजिब कारण बताना होगा। जस्टिस उज्ज्वल भुयान और जस्टिस अतुल चंदुरकर की बेंच ने यह तय किया कि आर्टिकल 22(1) के उल्लंघन के कारण रिहा किए गए व्यक्ति को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को संबंधित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक अर्जी देनी होगी। साथ ही मजिस्ट्रेट की मंजूरी लेनी होगी। (पढ़े पूरी खबर)

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत: कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर भारत लाने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना की जानकारी दी. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m