पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव में शनिवार दोपहर अंधविश्वास के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया गया है. जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक ही परिवार में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई दोकोल सिंह बिरूवा की गर्भवती पत्नी और उसकी 8 साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.
शराब के नशे में बड़े भाई ने घटना को अंजाम दिया. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के समय मृतका का पति खेत में काम करने गया था.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव में घरेलू विवाद ने दो लोगों की जान ले ली. डायन के शक में रमाये बिरूवा ने अपने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी ननिका और 8 वर्षीय बेटी शर्मिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने वाले की पहचान रमाये बिरूवा के रूप में हुई है.
खबर है कि आरोपी रमाय बिरूआ उर्फ लुगुन का कुछ समय से अपने परिवार के साथ विवाद चल रहा था. घटना के समय उसका छोटा भाई दखल सिंह बिरूआ खेत में काम करने गया था. मौका पाते ही शराब के नशे में आरोपी ने घर में मौजूद छोटे भाई की पत्नी नानिका बिरूआ और उसकी करीब 8 वर्षीय बेटी शर्मिला बिरूआ पर धारदार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मृतका की दूसरी बेटी ने खेत में जाकर अपने पिता को दी. विरोध करने पर आरोपी ने छोटे भाई पर भी हमला किया, पर वह बच गया. शोर मचाने के बाद आरोपी बड़ा भाई जंगल की ओर फरार हो गया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी रमाय बिरूआ उर्फ लुगुन को जंगल से गिरफ्तार कर लिया. शनिवार देर शाम दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, आरोपी रमाये बिरूवा की शादी को करीब पांच साल बीत जाने के बाद भी संतानहीन है. इसी बात को लेकर वह अक्सर हीनभावना और अंधविश्वास का शिकार रहता था.
वारदात के बाद आरोपी भाई जंगल की तरफ फरार हो गया था, लेकिन रविवार सुबह करीब तीन बजे जैसे ही वह वापस अपने घर लौटा, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस ने उसे धर दबोचा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

