सोहराब आलम, मोतिहारी। जिला पुलिस ने श्रम विभाग और मानव तस्करी निरोध इकाई के साथ मिलकर छौड़ादानो थाना इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने 23 नाबालिक लड़की और एक नाबालिक लड़के को मुक्त कराया है। वही तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जबरन काराय जा रहा था काम

दरअसल पुलिस को यह सूचना मिली थी कि जिले में संचालित राज म्यूजिकल ग्रुप, राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप और रामबाबू यादव म्यूजिकल ग्रुप से जुड़े आर्केस्ट्रा दलों में नाबालिग लड़कियों और लड़कों से जबरन काम कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सभी बच्चों को मुक्त कराया और तीन संचालकों को गिरफ्तार किया है।

आगे भी जारी रहेगा पुलिस का अभियान

आपको बता दें कि जिला पुलिस लगातार मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी के छौडादानो थाने की पुलिस को जानकारी मिली थी राष्ट्रीय मानवाधिकार मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंका कानूनगो ने इस संबंध में पत्र लिखा था, जिसके आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काफी संख्या में आर्केस्ट्रा में जबरन काम कर रहे हैं नाबालिक लड़कियों और एक नाबालिक लड़के को मुक्त कराया है।

पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामले की जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- हत्या या फिर कुछ और…, पेड़ पर युवक का लटका हुआ शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी