दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों के खातों में 36वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। उन्होंने नरसिंहपुर जिले से बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले को 296 करोड़ रुपये के 40 विकास कार्यों की सौगात भी दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बुधवार को नरसिंहपुर के मुगवानी पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के राशि अंतरण और हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिला भगवान नरसिंह की धारा हैं और भगवान जब बुलाता हैं तो आना पड़ता है। आज बहनों से रक्षा बंधन बंधवाने बुलाया हैंय़ भगवान नरसिंह की महिमा का कमाल हैं।
कांग्रेस पर बोला हमला
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेसी कहते थे कि लाडली बहना सिर्फ चुनावी मुद्दा हैं। आज पूरे देश से कांग्रेस पार्टी गायब हो रही हैं। असम से लेकर गंगासागर तक बीजेपी की सरकार हैं। गंगासागर तक एक मात्र हमारी पार्टी हैं जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। महिलाओं का हमें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा हैं। नरसिंहपुर में हमने कलेक्टर नारी शक्ति को बनाया हैं। आरक्षण को लेकर कहा कि 33% महिला आरक्षण पर सबने अपमान किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा था कि महिलाओं का अपमान जो करोगे वो भरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। लाडली बहनों को लेकर कहा कि शिवराज सिंह से लेकर अभी तक 55 हजार करोड़ की राशि हम डाल चुके हैं।

दूध उत्पादन पर मिलेगी 10 लाख की सब्सिडी
सीएम डॉ मोहन ने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है माता बहनें, लाडली योजना के पैसे से दारू पीती हैं, कांग्रेसियों को शर्म लगनी चाहिए। वहीं धार्मिक स्थानों से शराबबंदी को लेकर कहा कि प्रदेश के सभी बड़े धार्मिक स्थानों से शराबबंदी हो चुकी है। रानी दुर्गावती ने अपनी स्वाभिमान के लिए बलिदान दिया। हम उन्हें नमन करते हैं, सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और मंत्री तक हमारी सरकार ने बनाया। अपने घरों में दूध उत्पादन करो आपको 10 लाख की सब्सिडी दी जाएगी।
शक्कर का कटोरा है नरसिंहपुर जिला
उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिला शक्कर का कटोरा हैं। बीस हजार परिवारों को रोजगार दिया। किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। पूरे देश के अंदर सबसे ज्यादा गेहूं खरीदा हैं और बढ़ाना पड़ा तो बढ़ाएंगे। यहां कोई भी फसल लगाई खाद की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने जिले को 296 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात दी और कहा कि सबका साथ सबका विकास की भावनाओं के साथ चल रहे हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमने भी खर्चा कम किया हैं। हमने काफिला कम किया हैं और मंत्रियों, निगम-मंडल अध्यक्षों से भी आह्वान किया हैं कि काफिले को कम करो। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक विश्वनाथ सिंह, स्थानीय विधायक महेंद्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
- नरसिंहपुर के मुंगवानी में महाविद्यालय खोला जाएगा।
- शेढ़ नदी पर 24 करोड़ की लागत से 250 मीटर लंबा पुल बनेगा।
- नरसिंहपुर के हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी।
- सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बुडेना बांध के लिए परीक्षण करवाया जाएगा।


